- आज के ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए कानपुर के व्यापारियों ने चीनी उत्पाद का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शहरवासियों से समर्थन मांग कहा कि चीनी उत्पादों का प्रयोग न करें
कानपुर। बिट्रिश हुकूमत के खिलाफ आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरु किया था और अन्ततः अंग्र्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। आज के ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए कानपुर के व्यापारियों ने चीनी उत्पाद का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शहरवासियों से समर्थन मांग कहा कि चीनी उत्पादों का प्रयोग न करें। व्यापारियों ने कहा कि चीन जिस तरह से हमारे सैनिकों के साथ बर्बरता की है उसको सबक सिखाने के लिए उसके उत्पादों का बहिष्कार किया जाये।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नौबस्ता बाईपास पर चाइनीज उत्पाद भारत छोड़ो नारे के साथ जमकर प्रदर्शन किया। आप को बताते चलें कि आजादी के वक्त 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेंजों भारत छोड़ो नारे के आंदोलन शुरू किया था। उसी तारीख को शहर के व्यापारियों ने चाइनीज सामानों और कंपनियों को भारत से बाहर और सामानों के बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद बड़ी मात्रा में चाइनीज उत्पादों और चीन के राष्ट्रपति सीजीपिन के पोस्टर जला कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सभी व्यापारियों ने काले कपड़े भी पहन रखे थे। वही प्रदर्शन कर रहे ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि जिस तरह से गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे को बुलंद किया था उसी तरह से आज से उन्होंने चीनी सामानों और चीनी कंपनियों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया है जो आगे भी जारी रहेगा।
10/08/2020
व्यापारियों ने चीनी उत्पाद का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
Tags
# कानपुर नगर/ कानपुर देहात
Share This
About NINE ONE TIMES
कानपुर नगर/ कानपुर देहात
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?
NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...
खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment