- संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर पूरी तरह से तानाशाही केन्द्र सरकार कर रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
।महात्मा गांधी ने आज ही के दिन 1942 में भारत छोड़ों आंदोलन की शुरुआत की थी। इसीलिए अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद इसे अगस्त क्रांति दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति को मनाया, पर अबकी बार अगस्त क्रांति दिवस में अंग्रेंजों के साथ ही भाजपा सरकार को निशाना बनाया गया। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर पूरी तरह से तानाशाही केन्द्र सरकार कर रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
अगस्त क्रांति दिवस एवं अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में आज कॉंग्रेस जनों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कॉंग्रेस मुख्यालय तिलक हाल से कांग्रेसियों ने अंग्रेजों के मुखबिरां भारत छोड़ों, गांधी के हत्यारों भारत छोड़ों और किसान, व्यापारियों और नौजवानों के दुश्मन गद्दी छोड़ों का नारा बुलन्द करते हुये केंद्र में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार पर लोकतन्त्र की हत्या करने एवं तानाशाह रवैया अपनाने का गम्भीर आरोप लगाते हुये उसकी कड़ी आलोचना की। इस दौरान पूरे तिलक हाल को बड़ी बड़ी तिरंगी पट्टिकाओं, झंडों-झण्डियों व स्वतंत्रता के लिये अपना सर्वस्व निछावर कर देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, अबुल कलाम आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, खान अब्दुल गफ्फार खान, चंद्रशेखर आजाद, अशफ़ाक उल्ला खान, इंदिरा गांधी सहित अन्य महापुरुषों के तैल चित्र लगाये गये थे। क्रांति दिवस पर बोलते हुए हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि 9 अगस्त 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूर्ण स्वराज्य की प्राप्ति के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरुआत करते हुये “करो या मरो“ का आवाहन किया था, जिसके परिणाम स्वरुप ही 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र भारत का हमारा सपना साकार हो सका था। उन्होंने कहा कि जिस आजादी को पाने के लिए भारत के हजारों-लाखों सपूतों ने अपनी जान तक क़ुर्बान की थी, आज हमारी वह आजादी हमसे छीनी जा रही है। आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब केंद्र में बैठी भाजपा सरकार लोकतन्त्र की हत्या कर देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थितियां पैदा कर रही है। अग्निहोत्री ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के जुल्मों से निजात दिलाने व पूर्ण स्वराज्य लाने के लिए आज ही के दिन राष्ट्रपिता गांधी ने “अंग्रेजो भारत छोड़ो“ का नारा दिया था। मुश्किलों से मिली उस आजादी की हम कॉंग्रेस जनों को बड़ी से बड़ी कुर्बानी देकर भी रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस जनों को पूरी दृढ़ता और ईमानदारी के साथ लोकतन्त्र के हत्यारों को पराजित करना है। इसलिए आज इस सभा में सभी मौजूद कॉंग्रेस जन संकल्प लेते हैं कि हम हर हाल में अपने लोकतन्त्र की रक्षा करेंगे। इस दौरान पूर्व पार्षद महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू, पीसीसी सदस्य गुलाब सिंह कोरी, शंकर दत्त मिश्र, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, निजामुद्दीन खां, कमल शुक्ला बेबी, ग्रीन बाबु सोनकर, कृपेश त्रिपाठी, बृजभान राय, प्रमोद गुप्ता, राजेन्द्र सिंह टील्लू, मेवालाल कठेरिया, फ़ज़ल खान, रामनारायण जैस, राजू कश्यप, ज़फ़र शाकिर, संदीप चौधरी, नसीम हीरा आदि मौजूद रहें।
10/08/2020
Home
कानपुर नगर/ कानपुर देहात
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर कहा देश में संविधान की उड़ाई जा रही धज्जियां
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर कहा देश में संविधान की उड़ाई जा रही धज्जियां
Tags
# कानपुर नगर/ कानपुर देहात
Share This
About NINE ONE TIMES
कानपुर नगर/ कानपुर देहात
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?
NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...
खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment