उड़ान एक आशा फ़ाउंडेशन मेंबर्स ने सब्ज़ियों से ज़ेवर पहन मनाई हरियाली तीज - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/08/2020

उड़ान एक आशा फ़ाउंडेशन मेंबर्स ने सब्ज़ियों से ज़ेवर पहन मनाई हरियाली तीज


सोने के आभूषण अब इस महंगाई के दौर में आम आदमी बनवाने से कोसों दूर है। और आज के समय में सब्जियां भी इतनी महंगी हो गई हैं कि उनको आम आदमी बड़ा देखरेख के साथ खरीदते है और संभाल के रखता है जैसे कि सोने के आभूषण हो।

 

कानपुर। उड़ान एक आशा फ़ाउंडेशन के तत्वाधान में हरयाली तीज मनायी  गयी। जानकारी देते हुए कंचन सिंह ने बताया कि उड़ान एक आशा फ़ाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन हरयाली तीज मनायी गयी। सोना कितना महँगा है। आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर हो चुका है। क्योंकि सोने के आभूषण अब इस महंगाई के दौर में आम आदमी बनवाने से कोसों दूर है। और आज के समय में सब्जियां भी इतनी महंगी हो गई हैं। कि उनको आम आदमी बड़ा देखरेख के साथ खरीदते है और संभाल के रखता है जैसे कि सोने के आभूषण हो। सभी मेंबर्स ने सब्ज़ियों से ज़ेवर पहने सभी मेंबर्स एक से बढ़कर एक लग रहे थे। सभी ने अपनी कला को प्रदर्शित किया। ग्रुप की सभी सदस्यों ने सब्जियों के बने हुए आभूषण पहने। प्रेसिडेंट संगीता सेंगर ने बताया की कोरोना महामारी के चलते उड़ान मनोरंजन के कार्यक्रम ऑनलाइन ही करवा रहा है। वेसे सोशल वर्क़ उड़ान ने पूरे लॉक डाउन टाइम पर किया है। कार्यक्रम में विजेता रही अंशुल, शिप्रा। मुख्य रूप से उपस्थित संगीता सेंगर, कंचन सिंह आदि मेंबर्स मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages