हॉटस्पॉट इलाकों का लगातार बढ़ता आंकड़ा 137 से ज्यादा इलाके हॉटस्पॉट - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/08/2020

हॉटस्पॉट इलाकों का लगातार बढ़ता आंकड़ा 137 से ज्यादा इलाके हॉटस्पॉट

         



  • कोरोना की चपेट में आए तीन मरीजों के गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, यह तीनों महिलाएं थीं। वहीं, 280 कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उसमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से 117 व एंटीजन कार्ड टेस्ट, उर्सला और प्राइवेट लैब की जांच में 163 हैं। शहर के पांच कोविड हॉस्पिटल से 76 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।


कानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। हॉटस्पॉट इलाकों का लगातार बढ़ता आंकड़ा इसका गवाह है।137 से ज्यादा इलाके हॉटस्पॉट हैं। चकेरी, नौबस्ता और काकादेव थाना क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव 4916 हो गए हैं, जिसमें 197 की मौत हो चुकी है जबकि 2087 स्वस्थ होकर जा चुके हैं। अब एक्टिव केस 2636 हो गए हैं।

-आंकड़ों के लिहाज से देखेंगे तो 137 हॉटस्पॉट क्षेत्रों के 17278 घरों में रहने वाले 71 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सबसे अधिक नौ हॉटस्पॉट नौबस्ता में है। इसके अलावा चकेरी और काकादेव में आठ-आठ हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। बर्रा व किदवई नगर में छह-छह, नजीराबाद, ग्वालटोली, कल्याणपुर, पनकी, सीसामऊ में पांच-पांच, कर्नलगंज, नवाबगंज, बाबूपुरवा, फजलगंज, बिल्हौर में चार-चार, छावनी, कोतवाली, कोहना, बिठूर, जूही, घाटमपुर में तीन-तीन इलाके हॉटस्पॉट हैं। इसके अलावा  सजेती, बिधनू, अर्मापुर, बजरिया, हरबंशमोहाल, फीलखाना, रेलबाजार, सचेंडी  में दो-दो और अनवरगुज, रायपुरवा, बादशहीनाका, साढ़, महराजपुर, चौबेपुर में एक-एक हॉटस्पॉट इलाके हैं। 

-कोरोना की चपेट में आए तीन मरीजों के गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, यह तीनों महिलाएं थीं। वहीं, 280 कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उसमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से 117 व एंटीजन कार्ड टेस्ट, उर्सला और प्राइवेट लैब की जांच में 163 हैं। शहर के पांच कोविड हॉस्पिटल से 76 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।

-सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक तीन मरीजों की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई है। उसमें से दो महिलाएं हैलट अस्पताल में भर्ती थीं, जबकि एक का इलाज उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इसमें किदवई नगर की 62 वर्षीय महिला मधुमेह से पीडि़त थीं। गोविंद नगर नगर की 45 वर्षीय महिला को किडनी की बीमारी थी। मीरपुर कैंट की 40 वर्षीय महिला हाइपरटेंशन, निमोनिया और थायराइड से पीडि़त थीं।

उजियारीपुरवा, गोविंद नगर, आचार्य नगर, नवाबगंज, नौबस्ता, आजाद नगर, विष्णुपुरी, बिल्हौर, सिविल लाइंस, दलेलपुरवा, दर्शन पुरवा, यशोदा नगर, फेथफुलगंज, हर्ष नगर, जरौली, कछियाना मोहाल, काकादेव, केडीए कॉलोनी, लखनपुर, मकराबर्टगंज, बर्रा, पांडु नगर, पनकी, साकेत नगर, श्याम नगर, शास्त्री नगर, तुलसी वाटिका, हरजिंदर नगर, कल्याणपुर, रावतपुर, सावित्री नगर, सीसामऊ, राम किशन नगर, आदर्श नगर, मसवानपुर, रंजीत नगर, लाल बंगला, जूही, पटेल नगर, जाजमऊ, दबौली, बर्रा- 8, चकेरी, बाबू पुरवा, बंगाली मोहाल, रतनपुर गांव, सफीपुर, गांधीग्राम, स्वरूप नगर, तिलक नगर, अनवरगंज, बिधनू, कश्यप नगर, लाटूश रोड, एनआरआइ सिटी, शताब्दी नगर, विकास नगर व घाटमपुर। 

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages