- हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए गोमती नगर विस्तार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडे के मुताबिक आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार अंतर्गत किराएदार ने मकान मालिक को चाकू मारकर घायल कर दिया जानकारी के मुताबिक गोमती नगर विस्तार के जयपाल खेड़ा में रविवार देर रात मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए गोमती नगर विस्तार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडे के मुताबिक लोकप्रिय सिटी ग्राम जयपाल खेड़ा निवासी अशोक कुमारी रात में घर पर अकेली थी इसी बीच किराएदार सुभाष चंद शराब के नशे में पहुचा और नशे में आरोपी ने महिला से गाली-गलौज शुरू कर दी इस पर महिला ने अपने बेटे शक्ति को फोन करके घटना की जानकारी दी और शक्ति अपने दोस्तों के साथ घर पहुंचा तो आरोपी ने शक्ति और उसके दोस्तों को देखा तो वह शांत हो गया और जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया इसके थोड़ी देर बाद सुभाष दोबारा वहां पहुंच गया उसने अशोक कुमारी का हाथ मरोड़ दिया और चाकू से हमला कर दिया हमले में दोनों बेटे घायल हो गये वहीं अशोक कुमारी भी घायल हो गई जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है वही थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है

No comments:
Post a Comment