26 डिप्लोमा कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/08/2020

26 डिप्लोमा कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू



  • विवि प्रशासन का दावा है कि ऐसे ही सवाल परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे. बता दें कि कोरोना संक्रमण  के कारण विश्वविद्यालय ने इस बार परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया है..


लखनऊ विश्वविद्यालय. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर लखनऊ यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन प्रक्रिया थोड़ी लेट हो गई है. हालांकि अब विश्व विद्यालय ने आज यानि सोमवार से 26 डिप्लोमा कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक www.lkouniv. ac.in पर आवेदन कर सकते हैं. इन 26 डिप्लोमा कोर्सेज में पीजी डिप्लोमा इन एपिडमियॉलजी एंड बायोस्टेटिस्टिक्स, पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन गर्भ संस्कार, पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर, रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन, पीजी डिप्लोमा इन रिप्रॉडेक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ समेत सोशल ड्यूटी एंड ह्युमन राइट्स और डिप्लोमा इन योगा भी शामिल है कोर्सेज के लिए जनरल और ओबीसी को 1000 रुपये और एससी व एसटी.वर्ग को 500 रुपये फॉर्म फीस सबमिट करनी होगी. लखनऊ यूनिवर्सिटी ने सोमवार को 7 सितंबर से होने वाली फाइनल ईयर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है सैम्पल पेपर भी हुए जारीएलयू ने सोमवार को बीए, बीएससी और बी.कॉम की अंतिम वर्ष की परीक्षा के सैम्पल पेपर जारी किए हैं. यह पेपर बहुविकल्पीय प्रश्न पर आधारित हैं. विवि प्रशासन का दावा है कि ऐसे ही सवाल परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे. बता दें कि कोरोना संक्रमण  के कारण विश्वविद्यालय ने इस बार परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया है.. इस बार कोविड -19 को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय एक ही दिन में एक विषय के तीनों पेपर की परीक्षाएं कराएगा. परीक्षा वैकल्पिक प्रश्नों पर आधारित होगी. परीक्षार्थियों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा. जारी शेड्यूल के मुताबिक बीए फाइनल इयर की परीक्षा 7 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेंगी. पहला पेपर अंग्रेजी या बुद्धिस्ट का होगा. बीएससी होमसाइंस की परीक्षा 7 से 12 सितम्बर और बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा 8 से 19 सितम्बर के बीच होगी. कार्यक्रम एलयू की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. छात्र-छात्राएं एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर शेड्यूल देख सकते हैं


महामारी विज्ञान और जैव सांख्यिकी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
आतिथ्य प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
गर्व संस्कार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
आपदा राहत और पुनर्वास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
प्रजनन और बाल स्वास्थ्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
एचआईवी एड्स और पारिवारिक जीवन शिक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
सामाजिक कर्तव्यों और मानव अधिकारों में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
सूचना और लोकतंत्र के अधिकार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
बाल मार्गदर्शन और परामर्श में अग्रिम डिप्लोमा
नैदानिक पोषण और आहारविज्ञान में अग्रिम डिप्लोमा
फ्रेंच में अग्रिम डिप्लोमा (स्व वित्त पोषित)
नैदानिक मनोविज्ञान में पेशेवर डिप्लोमा
अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन टिकट और वैश्विक वितरण प्रणालियों में डिप्लोमा
फ्रेंच में प्रवीणता का डिप्लोमा
साइबर कानूनों में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
बौद्धिक संपदा अधिकार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।
खोजबीन और खनन प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
सूचना और साइबर सुरक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
Orthinology में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम
जलीय वन्यजीव संरक्षण में प्रमाणक पाठ्यक्रम
आर्द्र भूमि प्रबंधन (सीसीडब्ल्यूएम) में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम
रिमोट सेंसिंग और जीआईएस में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
सामाजिक विज्ञान के लिए सांख्यिकीय पैकेज के साथ डेटा विश्लेषण में डिप्लोमा
प्राकृतिक चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
योग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा.


No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages