- महिला ने इसकी सूचना चिनहट थाने को दी महिला से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज लुटेरों की छानबीन शुरू
राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट अंतर्गत दो बाइक सवार लुटेरों ने पता पूछने के बहाने महिला की चेन लूट कर हुए फरार आपको बता दें कि पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली कृष्णा सिंह उम्र(60) नाम की महिला अपने घर के दरवाजे बैठी थी कि तभी अचानक दो बाइक सवार लुटेरे आकर महिला से पता पूछने लगे और महिला लुटरे द्वारा पूछे गए पते को नही बता पाई जिसके बाद उन लुटेरों ने दो पते और पूछे और उन पतों की जानकारी न होने के चलते महिला ने मना कर दिया और तभी महिला को अकेले देख कर वह महिला की चेन लूट कर मौके से भाग गए । जिसके बाद महिला ने इसकी सूचना चिनहट थाने को दी मौके पर चिनहट थाना प्रभारी छितिज सिंह को महिला ने पूछताछ में बताया कि वह काफी देर से घर के बाहर बैठी थी और वह घर के अंदर जैसी ही जाने लगी तभी काली बाइक से दो लोग आए और एक व्यक्ति उम्र लगभग 40 साल की थी वह उतर कर पता पूछने लगा और दूसरा बाइक पर बैठ था तभी मौका देख कर वह चेन लूट कर भाग गए फ़िलहाल पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर महिला द्वारा बताए हुलिए के आधार पर लुटेरों की छानबीन शुरू कर दी है

No comments:
Post a Comment