पूर्व एसपी दक्षिणी अपर्णा गुप्ता कोरोना पॉजटिव - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/08/2020

पूर्व एसपी दक्षिणी अपर्णा गुप्ता कोरोना पॉजटिव




  • सीएम ने आईपीएस अपर्णा गुप्ता और तत्कालीन क्षेत्राधिकारी मनोज गुप्ता समेत 4 पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया यूपी के दक्षिणी कानपुर नगर की पूर्व एसपी अपर्णा गुप्ता कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. बताया जा रहा है कि अपर्णा कोरोना संक्रमित आरोपी के संपर्क में आई थीं.




कानपुर: 2015 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अपर्णा गुप्ता कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. इसके बाद उन्हें कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक अपर्णा गुप्ता एक कोरोना संक्रमित आरोपी के संपर्क में आई थीं. इसके बाद से उनकी तबीयत खराब चल रही थी.





बताया जा रहा है कि बर्रा अपहरण कांड के आरोपी रामजी शुक्ला भी कोरोना पॉजिटिव हैं. आईपीएस अपर्णा गुप्ता ने बर्रा अपहरण कांड में खुद दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस मामले के आरोपी रामजी शुक्ला की रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव आई है. वहीं अपर्णा गुप्ता की तबीयत भी खराब थी. उनमें भी कोरोना के लक्षण दिख रहे थे. वहीं रविवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव आई है.


कानपुर के बहुचर्चित संजीत यादव किडनैपिंग और हत्याकांड मामले में सीएम योगी ने कड़ी कार्रवाई की है. सीएम ने आईपीएस अपर्णा गुप्ता और तत्कालीन क्षेत्राधिकारी मनोज गुप्ता समेत 4 पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं पुलिस ने संजीत यादव की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी तक संजीत का शव बरामद नहीं हुआ है. दूसरी ओर संजीत के परिजन लगातार सीबीआई से जांच की मांग कर रहे थे. सीएम ने रविवार को मामला सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है



No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages