पुलिस ने नामी ब्रांड नकली पान मसाला फैक्ट्री पकड़ की छापेमार कार्रवाई - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/08/2020

पुलिस ने नामी ब्रांड नकली पान मसाला फैक्ट्री पकड़ की छापेमार कार्रवाई


     



  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में नामी ब्रांड का नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है. पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली पान मसाले के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.




कानपुर: महानगर की सीसामऊ पुलिस ने नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नामी ब्रांड का डुप्लीकेट पान मसाला और दो मशीनें बरामद की हैं. पुलिस कारखाना संचालक और उसके साथी की तलाश कर रही है.


चकेरी थाना क्षेत्र के शिव गोदावरी इलाके में कई महीनों से अवैध पान मसाला फैक्ट्री संचालित हो रही थी. सीसामऊ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जब एक लोडर को रोका, तो उसमें नामी ब्रांड का डुप्लीकेट पान मसाला बरामद हुआ. ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने फैक्ट्री का पता बता दिया. सीसामऊ थाना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पान मसाला और नामी ब्राण्ड के रैपर बरामद किए. फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री को सीज कर दिया है. वहीं पुलिस फरार फैक्ट्री मालिक जैकी और उसके साथी शारिक की तलाश कर रही है.


पुलिस के अनुसार, मौके से कई कंपनियों के नकली पान मसाला मिले हैं. सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि नकली पान मसाला बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर शिकंजा कसा गया है. फैक्ट्री का मालिक पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम गठित कर दी है.



No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages