- जिलाधिकारी ने समिति द्वारा किऐ जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और समाज हित के कार्यों के लिए प्रेरित किया।
कानपुर। जिलाधिकारी निवास कार्यालय पर लावारिस शवों के सासम्मान अंतिम संस्कार हेतु शव वाहन कमल किशोर कटारिया उद्यमी केयर डिटर्जेन प्रा०लि० ने समाज कल्याण सेवा समिति के सचिव धनीराम पैंथर को समर्पित किया जिसे जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया समिति द्वारा शहर में यह उत्कृष्ट कार्य सन् 2008से लगातार किया जा रहा है ।अभी तक 8, 500लावारिस शवों का ससम्मान अंतिम संस्कार समिति द्वारा किया जा चुका है इस महामारी के समय कोविड-19से संक्रमित शवों का भी अंतिम संस्कार समिति के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है जिलाधिकारी ने समिति द्वारा किऐ जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और समाज हित के कार्यों के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से -कमल किशोर कटारिया, बृजेश अवस्थी नगर अध्यक्ष प्राविन्सियल इण्ड्रस्टीज एसोसिएशन, सोफिया वोहरा अध्यक्ष समाज कल्याण सेवा समिति, अवधेश कुरील, अनिल जायसवाल, राहुल गौतम, सुरेन्द्र पैंथर, शुभम कटियार, राम प्रसाद, रसिक अमरजीत आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment