- इसमें लगभग चार लाख पांच हजार 145 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। डीजीपी ने लखनऊ और गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्तों तथा राज्य के अन्य जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि वे कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक़ पुलिस प्रबंध किये जाएँ
डीजीपी एचसी अवस्थी ने नौ अगस्त को लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से कराई जाने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 तथा आठ अगस्त को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर की तरफ से कराई जाने वाली मालवीय प्रवेश परीक्षा-2020 (एमइटी-2020) के संबंध में समुचित पुलिस प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लखनऊ व गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्तों तथा प्रदेश के अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों को कोविड 19 को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए पुलिस प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को दो पालियों में प्रदेश के सभी 73 जिलों के 1571 परीक्षा केन्द्रों पर प्रस्तावित है। इसमें लगभग चार लाख पांच हजार 145 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। डीजीपी ने लखनऊ और गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्तों तथा राज्य के अन्य जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि वे कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक़ पुलिस प्रबंध किये जाएँ. आपको बता दें कि यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 9 अगस्त को प्रदेश के सभी 73 जिलों में बनाये गए 1571 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जाना है. यह परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की जायेगी. इस परीक्षा में करीब 405145 स्टूडेंट्स भाग लेंगे. प्रदेश सरकार ने एंट्रेंस एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स को साप्ताहिक लॉकडाउन में छूट प्रदान की है. वे अपने परीक्षा स्थल तक बिना किसी बाधा के आ–जा सकते हैं. मांगे जाने पर केवल उन्हें अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा. स्टूडेंट्स को परीक्षा सेंटर तक पहुंचने पर कोई असुविधा न हो इसके लिए सरकार ने सार्वजनिक यातायात जैसे टैम्पो, टैक्सी, ओला, उबेर, प्राइवेट व सरकारी बसों को 8 और 9 अगस्त को चलाने की अनुमति दे दी है.आपको को बतादें कि बीएड एंट्रेंस एग्जाम देने वाले कुछ स्टूडेंट्स यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर विरोध कर रहें हैं. उनका कहना है कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी फ़ैल रहा है. आवागमन के साधन नहीं चल रहे हैं. ऐसी स्थिति में दूर-दराज के स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर कैसे पहुँच पायेंगें. साथ ही भीड़-भाड़ होने की वजह से स्टूडेंट्स को संक्रमित होने का भय भी है.

No comments:
Post a Comment