कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने प्रज्वलित करें घर पर दीप कानपुर में भी भूमि पूजन उत्साह सिर चढ़कर बोला - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/08/2020

कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने प्रज्वलित करें घर पर दीप कानपुर में भी भूमि पूजन उत्साह सिर चढ़कर बोला





  • बुधवार की सुबह से ही लोगों ने घंटा-घड़ियाल और शंखनाद करके शुभ घड़ी पर खुशी का इजहार किया, वहीं मंदिरों और घरों सजाकर पूजन का सिलसिला भी जारी रहा। घर और मंदिरों को दीप माला सजाकर ऐसे जगमग किया जा रहा था

  • स्वाति सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश सरकार में की एक मंत्री हैं। वे एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण, कृषि आयात, कृषि विपणन, कृषि, विदेश व्यापार की मन्त्री तथा महिला कल्याण मंत्रालय, परिवार कल्याण, मातृत्व और बाल कल्याण मन्त्रालयों की राज्य मंत्री हैं।  स्वाति सिंह ने अपने गृह निवास लखनऊ में दीप प्रज्वलित करें 

  • अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होने के बाद पूरे प्रदेश में उल्लास की लहर दौड़ पड़ी। दिन में भूमि पूजन हुआ तो रात में दीपों से अयोध्या के साथ लक्ष्मणनगरी जगमगा उठी। दीपावली सा नजारा देखने को मिला। घरों और मंदिरों में दीपकों की रोशनी नजर आ रही थी तो आसमान में आतिशबाजी की सतरंगी छटा श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की दुहाई दे रही थी। वहीं, योगी सरकार के मंत्रियों ने भी दीप जलाकर इस दिन को उल्लास के साथ मनाया। 



  1. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया जिसकी खुशी और उत्साह कानपुर में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार की सुबह से ही लोगों ने घंटा-घड़ियाल और शंखनाद करके शुभ घड़ी पर खुशी का इजहार किया, वहीं मंदिरों और घरों सजाकर पूजन का सिलसिला भी जारी रहा। घर और मंदिरों को दीप माला सजाकर ऐसे जगमग किया जा रहा था , जैसे दीपावली आ गई हो। नगर ही नहीं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुशियां मनाई जा रही हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए नींव का पत्थर रखे जाने का उत्साह शहर भर में देखा जा रहा है। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

  2. इस साल अभी दिवाली आने में तीन महीने से कुछ ज्यादा समय बचे हैं। 14 नवंबर, 2020 को दिवाली है। इससे पहले ही बुधवार को कानपूर  में प्रकाश पर्व-सा नजारा देखने को मिला। दिन भर लोग जश्न की तैयारी में लगे रहें। शाम होते ही लगने लगा कि आज कुछ खास दिन है। चहुंओर प्रकाश की अद्भूत छटा बिखर रही थीं। हर घर का रास्ता आसपास के मंदिरों की तरफ जा रहा था। मंदिरों में लोग दीये जला रहे थे। हर देवालय रोशन था।


आज भूमि पूजन कार्यक्रम अयोध्या में तो शांति से और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न ही हुआ। पूरे देश में भी कहीं कोई विवाद और तनाव की स्थिति नहीं रही है। यही लग रहा है कि प्रभु श्री राम लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे हैं और उत्साह पूर्ण माहौल में उनका राज्यारोहण हुआ है। इसके पूर्व शायद ही कोई ऐसा समय आया होगा जब राम मंदिर निर्माण की दिशा में कोई कदम बढ़े होंगे और अयोध्या से लेकर देश में विवाद या दंगा नहीं हुआ होगा। 1528 में बाबर के सिपहसालार मीर बाकी द्वारा राम मंदिर को मस्जिद का रूप दिए जाने के समय से ही यह विवाद का मामला बना रहा। तब से लेकर 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा ढहने और फिर उससे आगे 2002 में अयोध्या से कार सेवा कर वापस ट्रेन से लौट रहे कार सेवकों को आग लगाने की गोधरा की घटना और उससे उपजे माहौल में हजारों लोगों की मौत हुई और पूरे करीब 500 वर्षों के इतिहास में करीब चार लाख लोगों ने भव्य मंदिर निर्माण में अपनी जान दी। अब जब रामलला के अयोध्या में स्थापना की बारी आई तो सभी कुछ शांत। कहीं कोई विरोध नहीं।



  • हिन्दु मुस्लिम ने दीप जलाकर दिया एकता का संदेश
    चकेरी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को आधार शिला रखे जाने से उत्साहित भाजयुमों के कार्यकर्ताअों ने केडीए चौराहे पर आतिशबाजी कर घी के दीपक जलाये। वहीं कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगो ने भी हिस्सा लेकर दीपक जलाये और हिन्दु मुस्लिम एकता का संदेश दिया।
    केडीए चौराहे पर भाजयुमो नेता प्रखर श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाये। जिसके बाद लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही चौराहे पर ही लोगो ने 1100 दीपक भी जलाये। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया और हिन्दु समाज के लोगों को बधाई देते हुए उनके साथ मिलकर दीपक जलाये। भाजयुमो नेता प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हिन्दु मुस्लिम से हटकर देश की मांग है। हमें एकजुट होकर खुशी मनानी चाहिए। वहीं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर शिवयश शुक्ला, सद्दाम, शोएब, प्रफुल्ल श्रीवास्तव समेत महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया


 



  • जय श्री राम मित्र सेवा समिति ने राम नाम का किया उद्घोष 


अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जैसे ही भूमि पूजन और शिला पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उसके बाद  देशभर में लोग राम भक्ति में सराबोर हो गए। जिसकी एक झलक बर्रा दो में भी देखने को मिली। जहां "जय श्री राम मित्र सेवा समिति" के कार्यकर्ताओं ने भगवान राम और अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की आकृति की रंगोली बनाई और सैकड़ों दीपो को प्रज्वलित करके जमकर राम नाम का उद्घोष किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने प्लेट और शंखनाद करते हुए जमकर जय श्री राम का उद्घोष किया। वही लोग राम मंदिर के निर्माण से काफी खुश है।लोगो का कहना है कि सैकड़ो सालों से राम मंदिर निर्माण का सपना आज पूरा हो गया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ: गुरुकुल में मासूम दिव्यांश की 'बलि'! मामा ही निकला कातिल; शैतानी के नाम पर दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं

NINE ONE TIMES ​ 6 दिन पहले एडमिशन, फिर मौत की सजा; 'अनुशासन' के नाम पर नंगे पांव धूप में खड़ा रखा, रातभर लात-घूंसों से पीटा ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages