पति पत्नी हत्याकांड में पुलिस की पहुंच हत्यारे अभी तक दूर  - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/08/2020

पति पत्नी हत्याकांड में पुलिस की पहुंच हत्यारे अभी तक दूर 



  • दुष्कर्म के विरोध में भी हत्या का शक है। पुलिस के करीबियों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस तीन फरार दोस्तों की भी तलाश में है


कानपुर में रेल बाजार थाना क्षेत्र के रेलवे ग्राउंड में रविवार रात हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस अभी हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि मृतक युवक विष्णु के तीन दोस्तों पर पुलिस का शक गहराया है। दरअसल, बाबूपुरवा निवासी ये तीनों दोस्त अक्सर विष्णु के साथ बैठकर नशेबाजी करते थे। वारदात के बाद से ये फरार हैं।


विष्णु (25) और उसकी पत्नी शालू (24) रेलवे ग्राउंड में बने दो कमरों में रहते थे। दोनों की रविवार रात हत्या कर दी गई थी। नशेबाजी, आशनाई, पारिवारिक विवाद जैसे कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है।
दुष्कर्म के विरोध में भी हत्या का शक है। पुलिस के करीबियों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस तीन फरार दोस्तों की भी तलाश में है। वहीं पुलिस ने विष्णु के मोबाइल की सीडीआर निकाली तो पता चला कि उसकी बाबूपुरवा निवासी एक अन्य दोस्त से बात हुई थी।
पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके पहले विष्णु ने रात करीब आठ बजे अपने साढू से भी बात की। वह उसे घर तक छोड़ने भी आया था। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अभी कुछ खास सुराग नहीं मिला है। जांच जारी है।


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ: गुरुकुल में मासूम दिव्यांश की 'बलि'! मामा ही निकला कातिल; शैतानी के नाम पर दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं

NINE ONE TIMES ​ 6 दिन पहले एडमिशन, फिर मौत की सजा; 'अनुशासन' के नाम पर नंगे पांव धूप में खड़ा रखा, रातभर लात-घूंसों से पीटा ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages