होम आइसोलेशन के नए दिशा निर्देशकिये जारी ज्वाइटं सेकेट्री - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

13/08/2020

होम आइसोलेशन के नए दिशा निर्देशकिये जारी ज्वाइटं सेकेट्री


प्रत्येक स्थिति में मृत्यु दर को रोका जाये, इसके लिए पॉजिटिव आने वाले मरीजों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाये- मृत्यंजय

कानपुर। सर्किट हाउस के सभागार में   ज्वाइटं सेकेट्री , मिनिस्ट्री ऑफ पावर, भारत सरकार मृत्यंजय कुमार नारायण, एस के जैन एडिशनल  डायरेक्टर एनसीपीसी (नेशनल सेन्टर फ़ॉर डिजीज कंट्रोल) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद में होने वाली मृत्यु दर की समीक्षा की। मृत्युंजय नारायण कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्थिति में मृत्यु दर को रोका जाये, इसके लिए पॉजिटिव आने वाले मरीजों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाये यदि उनको कोई दिक्कत होती है तो उनको तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाये।यदि उनकी स्थिति स्टेबल है तो उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाये। होम आइसोलेशन  में रखते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि उनके घर मे 2 टॉयलेट, अलग रूम, सम्बन्धीत के पास पल्स आक्सीमीटर तथा थर्मामीटर अवश्य हो । जिससे उनके द्वारा 2 -2 घण्टे में अपना टम्प्रेचर , पल्स ऑक्सि मीटर से अपनी पल्स की रिपोर्ट कन्ट्रोल में डॉक्टरों की टीम को अवगत कराएं।यदि पल्स आक्सी मीटर में उनका अक्सीजन कम आता है या उन्हें कोई समस्या होती है तो तत्काल कन्ट्रोल रूम नम्बर 18001805159 पर सम्पर्क करें तत्काल उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाये।उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा कि बिना पल्स अक्सी मीटर , थर्मामीटर व अलग टॉयलेट ,रूम के किसी को भी होम आइसोलेशन में न रखा जाये उक्त का  कढ़ाई से अनुपालन किया जाये। उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा कि सर्विलांस टीम द्वारा कॉन्टेक्टक्षेत्र में  ट्रेसिंग करते हुए सम्पर्क में आने वाले सभी की टेस्टिंग करायी जाये। सर्विलांस टीम  द्वारा होम आइसोलेशन की निगरानी रखी जाए  तथा कन्ट्रोल रूम से उनको काल कर उनका हाल लिया जाये प्रत्येक दशा में सभी मरीजों से एक बार दिन में कॉल अवश्य किया जाये । उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त कन्टेनमेट जोन में सभी लोगो  की युद्ध स्तर जांच करायी जाये। उन्होंने  निर्देशित करते हुए कहा कि जिसकी भी जाँच करायी जाये उसका मोबाइल पर ओटीपी आने  वाली व्यवस्था की जाये तभी उनकी  जांच हो ताकि लोगो द्वारा गलत  नम्बर देने वालो की पकड़ हो सके। उन्होंने  निर्देशित करते हुए कहा की सर्विलांस टीम में नर्सिंग स्टाफ व पैरामेडिकल स्टॉफ से भी काम लिया जाये । बैठक में जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्म देव राम तिवारी ,नगर आयुक्त  अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेंद्र कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल  मिश्रा, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ.आर बी कमल तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages