छात्र छात्राओं को रोजगार आत्मा निर्भरता की नई दिशा आत्मनिर्भर कानपुर मूवमेंट - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

04/08/2020

छात्र छात्राओं को रोजगार आत्मा निर्भरता की नई दिशा आत्मनिर्भर कानपुर मूवमेंट


                                           


  • आत्मनिर्भर कानपुर छात्र-छात्राओं और औद्योगिक संस्थानों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करेगा


कानपुर। आत्मनिर्भर कानपुर मूवमेंट के ऑनलाइन विचार मंथन कार्यक्रम का आयोजन छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संस्कृति शिक्षा उत्थान न्यास नई दिल्ली के सचिव अतुल कोठारी ने राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने की  विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास रहा है कि वह उद्यमियों के साथ मिलकर इस विषम परिस्थितियों में युवाओं और छात्र छात्राओं के लिए एक अवसर पैदा करें जिसके द्वारा युवाओं को एक ऐसा प्लेटफार्म दिया जाए जहां उन्हें सही मार्गदर्शन मिले और रोजगार के लिए भटकना ना पड़े उन्होंने कहा आत्मनिर्भर कानपुर छात्र-छात्राओं और औद्योगिक संस्थानों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करेगा। आत्मनिर्भर कानपुर के संयोजक डॉ सुधांशु राय ने बताया कि यह मूवमेंट युवाओं एवं छात्र छात्राओं को रोजगार एवं आत्मा निर्भरता की नई दिशा एवं राह दिखाएगा और उद्यमियों द्वारा समय-समय पर छात्र छात्रों से संवाद स्थापित कर  स्टार्टअप के लिए उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास होगा। मूवमेंट के सह संयोजक टीकमचंद सेठिया ने बताया की इस तरह के विचार मंथन जैसे कार्यक्रमों द्वारा आत्मनिर्भर कानपुर मूवमेंट की एक सशक्त कार्य योजना बनेगी। मूवमेंट के अन्य मुख्य सदस्यों में डॉक्टर इंद्रमोहन रोहतगी, आलोक अग्रवाल, श्री गोपाल तुलसियान, डॉ श्याम बाबू गुप्ता, श्री बलराम नरूला, सुरेंद्र गुप्ता ओपी डालमिया, मनोज बंका, संजीव पाठक, एस एस मलिक इत्यादि विभिन्न उद्यमी व्यापारी एवं बुद्धिजीवी विशेष रुप से सम्मिलित हुये।

 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ: गुरुकुल में मासूम दिव्यांश की 'बलि'! मामा ही निकला कातिल; शैतानी के नाम पर दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं

NINE ONE TIMES ​ 6 दिन पहले एडमिशन, फिर मौत की सजा; 'अनुशासन' के नाम पर नंगे पांव धूप में खड़ा रखा, रातभर लात-घूंसों से पीटा ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages