- रामलला मंदिर रावतपुर में सुंदरकांड के पाठ के साथ दीपावली उत्सव मनाया जाएगा घाट के मंदिरों में मिष्ठान वितरण किया जाएगा व दीप उत्सव का कार्यक्रम होगा
कानपुर। 5 अगस्त नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा व यति संकल्प संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम जन्मभूमि पर भूमि पूजन के जन जागरण हेतु आज रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मंदिर सरसैया घाट से एक हुंकार यात्रा निकाली जो सभी मंदिरों में घाट के पुरोहित से कल दीपावली मनाने के लिए सब से निवेदन किया इस अवसर पर श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी प्रदेश संयोजक नमामि गंगे प्रकल्प ने बताया कि कल प्रातः 11:00 बजे शंख घंटा घड़ियाल के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा वह सभी मंदिरों घाट दो नाविक दीपावली उत्सव मनाएंगे यती संकल्प संस्थान की सचिव नीतू सिंह ने बताया कि रामलला मंदिर रावतपुर में सुंदरकांड के पाठ के साथ दीपावली उत्सव मनाया जाएगा घाट के मंदिरों में मिष्ठान वितरण किया जाएगा व दीप उत्सव का कार्यक्रम होगा 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम का मंदिर बनने जा रहा है। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संदीप मिश्रा यशपाल सिंह अंकुर शुक्ला ऋषि तिवारी मोहन दीक्षित गजानंद सैनी महेंद्र सुरेश नंद अरविंद त्रिपाठी अतुल गुप्ता मोहित सिंह राम प्रताप सिंह आदि लोग थे।

No comments:
Post a Comment