बिकरू कांड की गहन पड़ताल में जुटे एसएसपी प्रीतिंदर सिंह - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

04/08/2020

बिकरू कांड की गहन पड़ताल में जुटे एसएसपी प्रीतिंदर सिंह

   


  • 20 मिनट घटनास्थल पर पूरे क्राइम सीन को गहनता से समझने का प्रयास किया। वह हर एक जगह पर बारी बारी से गए,


कानपुर। देश दुनिया की सुर्खियों बने चौबेपुर के बिकरू कांड में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या की घटना के बाद अभी तक सभी आरोपित हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस लगातार दबिशें देकर आरोपितों की गिरफ्तारी कर रही है। सोमवार की दोपहर नवागत एसएसपी ने बिकरू पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और करीब बीस मिनट तक हर एक जगह पर जाकर पड़ताल की। उन्होंने समझने का प्रयास किया आखिर विकास दुबे और उसके साथियों ने आठ पुलिस कर्मियों को किस तरह से मारा होगा।+कानपुर जिले का चार्ज संभालने के बाद से ही डीआईजी/ एसएसपी प्रीतिंदर सिंह बिकरू कांड की गहन पड़ताल में जुटे हैं। सोमवार को बिकरू गांव पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने 20 मिनट घटनास्थल पर पूरे क्राइम सीन को गहनता से समझने का प्रयास किया। वह हर एक जगह पर बारी बारी से गए, जहां पर दो जुलाई की रात आठ पुलिस कर्मियों को मारा गया था। एसएसपी ने घटना के बाद मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे व उसके पांच गुर्गो के घरों को भी देखा।

उन मकान की छतों को भी देखा, जहां से पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया गया था। अधूरे शौचालय को भी देखा, जहां छिपे पांच पुलिसकर्मी पर चौतरफा छतों से गोलियों की बौछार की गई थी। एनकाउंटर में मारे जा चुके प्रेम शंकर के घर का आंगन भी देखा, जहां पर जान बचाने के लिए दीवार फांदकर सीओ देवेंद्र मिश्रा कूदे थे। घटना स्थल की गहन पड़ताल करने के बाद एसएसपी वापस चले गए। इससे पहले उनहोंने गांव वालों से मिलकर सीओ बिल्हौर को सुरक्षित माहौल मुहैय्या कराने के लिए निर्देशित किया और शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ: गुरुकुल में मासूम दिव्यांश की 'बलि'! मामा ही निकला कातिल; शैतानी के नाम पर दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं

NINE ONE TIMES ​ 6 दिन पहले एडमिशन, फिर मौत की सजा; 'अनुशासन' के नाम पर नंगे पांव धूप में खड़ा रखा, रातभर लात-घूंसों से पीटा ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages