- मरीजों की जांच रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर देनी होगी. जिला स्तर पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है. सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक सेंपलिंग कराएं और जांच रिपोर्ट से संक्रमितों को भी अवगत कराएं कोरोना मौतों की संख्या जताई चिंता
कानपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच समीक्षा करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने यहां पर लेवल थ्री के अस्पतालों की संख्या बढ़ाने के साथ ही 48 घंटे के अंदर कोरोना की जांच रिपोर्ट देने को कहा. सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करते हुए डिप्टी सीएम ने वेंटीलेटर की सुविधा बढ़ाने की भी बात कही. डिप्टी सीएम ने सबसे ज्यादा जोर इस बात पर दिया कि कोरोना संक्रमितों और उनके परिजनों से संवाद बनाया रखा जाए, किसी भी स्तर पर संवादहीनता नहीं होनी चाहिए.
सर्किट हाउस में बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने इस बात पर चिंता जताई कि कानपुर में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि हर हाल में कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर देनी होगी. जिला स्तर पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है. सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक सेंपलिंग कराएं और जांच रिपोर्ट से संक्रमितों को भी अवगत कराएं. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में वेंटिलेटर की सुविधा बढ़ाई जाएगी, लेवल थ्री के अस्पतालों की संख्या और सुविधाओं में इजाफा होगा. उन्होंने कहा कि हर अस्पताल में एक क्वार्टर होगा कोऑर्डिनेटर तैनात किया जाएगा जो मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच समन्वय स्थापित करेगा.उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की कि मरीजों को भर्ती करने में बेहद लापरवाही बरती जा रही है. इसको देखते हुए प्रशासन की जवाबदेही तय की जाएगी. अस्पताल के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वह समय पर मरीजों को भर्ती कराए और उनके इलाज की स्थिति से परिजनों को भी अवगत कराता रहे. डिप्टी सीएम ने बताया कि विधायक और सांसद की निधि से भी कोरोना से बचाव के लिए जरूरी चिकित्सीय उपकरण खरीदे जाएंगे. ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा ना आने पाए. सरकार का हर प्रयास कानपुर के लोगों को कोरोना के कहर से बचाना है.बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, एमएलसी अरुण पाठक, उच्च शिक्षा मंत्री नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी, भगवती सागर मण्डलायुक्त एसएम बोबडे, आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम डॉ. बीडीआर तिवारी, एसएसपी डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment