समीक्षा पर आए डिप्टी सीएम बीजेपी पदाधिकारियों ने निजी अस्पतालो की हकीकत की बयां - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/08/2020

समीक्षा पर आए डिप्टी सीएम बीजेपी पदाधिकारियों ने निजी अस्पतालो की हकीकत की बयां



  • निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज में वसूली जा रही ज्यादा रकम को लेकर भी बात रखी गई

  • जिस तरह से रोजाना तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, उससे हर कोई परेशान है


 

कानपुर। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच समीक्षा करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सामने भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने यहां की हकीकत को बयां किया। अफसरों के साथ बैठक से पहले पार्टी नेताओं के साथ जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या बैठे, तो उन्हें बताया गया कि रोजाना हो रही मौतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रोज आ रही शिकायतों के आधार पर पार्टी पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम के सामने सुझावों और शिकायतों को रखा. इसमें अस्पतालों में भर्ती मरीजों को सुविधाएं देने पर खासा फोकस किया गया. क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या पटेल के साथ हुई इस बैठक में शहर के हालातों पर चिंता जाहिर की गई। भाजपा पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम से कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर कानपुर में अफसर प्रयास तो कर रहे हैं, ले​किन इन्हें और ज्यादा बढ़ाया जाना जरूरी है। जिस तरह से रोजाना तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, उससे हर कोई परेशान है। उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. इसके अलावा जांच में जिसके कोविड पॉजीटिव की पुष्टि हो रही है, उसे भर्ती करने में भी देरी हो रही है. इस पर तेजी से काम किया जाना जरूरी है.

 डिप्टी सीएम से कहा गया कि कानपुर में गंभीर मरीजों की संख्या को देखते हुए यहां पर वेंटीलेटर बढ़ाए जाने की जरूरत है. क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र​ सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएम के सामने यहां की स्थिति और सुझाव रखे गए हैं. इसके अलावा निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज में वसूली जा रही ज्यादा रकम को लेकर भी बात रखी गई. इसमें निजी अस्पतलों में मरीजों से तय रकम लेने की मांग की गई, जिससे कि निजी अस्पताल ज्यादा वसूली नहीं कर पाएं. वेंटीलेटर बढ़ाने और मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर डिप्टी सीएम ने अफसरों को आदेश भी दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages