सोनभद्र।युवा कल्याण विभाग उ0 प्र0 सरकार द्वारा संचालित संगठन युवक मंगल दल एंव युवा भारत के प्रभारी सौरभ कान्त पति तिवारी एंव जिलामंत्री मनोज कुमार दीक्षित ने सदर विधायक भूपेश चौबे से जनपद के मजदूर जो कि अन्य प्रदेशों में फंसे हुए है उनको लाने के उचित कार्रवाई करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि सरकार भी चाहती है कि मजदूर भाइयो को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए इसी क्रम में आज जनपद सोनभद्र के लोकप्रिय सदर विधायक से मुलाकात कर मजदूर भाइयों को लाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने की मांग की गई।और कहा कि अन्य प्रदेशों में फंसे हमारे जनपद के मजदूर भाइयो को उनके मकान मालिकों द्वारा घर से निकाल दिया गया है।जिससे उनको दर-दर की ठोकर खाने पर विवश होना पड़ रहा है।ऐसे में उन मजदूर भाइयो को लाने की जिम्मेदारी हम सभी जनपदवासियों की बनती है।विधायक जी ने इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए संबंधितों को निर्देशित भी किया।श्री चौबे ने संगठन के द्वारा लाकडाउन के किये जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस विषम परिस्थितयो में इस संगठन ने निश्चय ही बहुत सराहनीय कार्य किया है।उन्होंने संगठन के जिलाध्यक्ष को जनपद के लोगों को जागरूक करते हुए यथोचित सहयोग के लिए भी कहा।उन्होंने दो गज की दूरी गमछा है जरूरी नारे के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।उक्त अवसर पर अजय केशरी,संदीप जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
04/05/2020
Home
प्रदेश
युमंद जिलाध्यक्ष ने अन्य प्रदेशों में फंसे हुए मजदूरों को लाने हेतु सदर विधायक से की मन्त्रणा
युमंद जिलाध्यक्ष ने अन्य प्रदेशों में फंसे हुए मजदूरों को लाने हेतु सदर विधायक से की मन्त्रणा
Tags
# प्रदेश
Share This
About NINE ONE TIMES
प्रदेश
Tags
प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?
NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...
खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment