प्रेम विवाह के एक साल बाद पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, बस इतनी सी थी बात - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/05/2020

प्रेम विवाह के एक साल बाद पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, बस इतनी सी थी बात


कानपुर। एक साल पहले पुलिस चौकी में प्रेम विवाह करने वाले युवक ने घर में पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था और शुक्रवार की रात भी मामूली सी बात पर उनमें विवाद हो गया था। सुबह दुधमुंहे बच्चे के रोने की अावाज सुनकर मां कमरे में पहुंची तो नजारा देखकर सन्न रह गई। पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू की है और आरोपित पति को हिरासत में लिया है।


परियर चौकी में हुई थी शादी


बिठूर थाना क्षेत्र के टिक्कनपुरवा गांव में रहने वाला महेंद्र चाट का ठेला लगाने के साथ टेंट हाउस में मजदूर करता है। एक साल पहले उसे परियर उन्नाव की बीस वर्षीय पूजा कश्यप से प्यार हो गया था। दोनों एक दूसरे मिलते रहे और घर से कहीं चले जाने पर घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी थी। इसपर पुलिस उन्हें पकड़कर लाई थी और दोनों के बालिग होने के चलते 22 फरवरी 2019 को परियर चौकी में उनका प्रेम विवाह हुआ था। इसके महेंद्र पत्नी पूजा के साथ गांव में रह रहा था। चार माह पहले पूजा ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उसने अदित रखा था। घर वालों ने बताया कि बच्चा होने के बाद से दोनों में बात बात पर बहुत झगड़ा शुरू हो गया था।


सुबह कमरे में पड़ी थी पूजा की लाश


शनिवार की सुबह कमरे से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर सास कौशल्या पहुंची तो महेंद्र से बच्चे के रोने और बहू के न उठने के बारे में पूछा। अंदर बैठे महेंद्र ने पूजा की गला दबाकर हत्या कर देने की जानकारी दी तो कौशल्या सन्न रह गई। इसकी जानकारी होते ही पड़ोसी भी घर के बाहर दरवाजे पर एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान बालेंद्र सिंह की सूचना पर बिठूर पुलिस पहुंच गई और घटना पड़ताल की। पुलिस ने कौशल्या और पड़ोसियों से भी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महेंद्र को हिरासत में ले लिया।


पूजा ने की थी दूसरी शादी


महेंद्र से पूजा की दूसरी शादी थी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि महेंद्र ने पूजा से प्रेम विवाह किया था। इससे पहले भी पूजा की शादी हाे चुकी थी। पहले पति के घर वालों से अनबन के बाद पूजा मायके आ गई थी। पूजा के घर वालों ने पहले पति से समझौते के बाद रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद पूजा का महेंद्र से प्रेम विवाह हुआ था।


मामूली सी बात पर कर दी हत्या


पुलिस की पूछताछ में महेंद्र ने बताया देर रात चार माह का दुधमंहा बेटा जोर जोर से रो रहा था। रो-रोकर वह हिचकी लेने लगा था, इसपर वह पूजा से बार बार बेटे को दूध पिलाने के लिए कह रहा था। पूजा जानबूझ कर बेटे को दूध नहीं पिला रही थी। काफी पुचकारने के बाद भी बेटे ने रोना बंद नहीं किया तो पूजा से फिर दूध पिलाने के लिए कहा लेकिन उसने दो टूक मना कर दिया। इसपर बहस के बाद मारपीट हो गई और उसने गुस्से में आकर पूजा का गला दबा दिया, जिससे कुछ देर में उसकी मौत हो गई। बिठूर पुलिस ने आरोपित पति से पूछताछ के बाद कार्रवाई शुरू की है।


 


थोक बाजार के लिए डीएम का बड़ा फैसला, बदले नियम, अब इस फॉर्मूले पर खुलेंगी दुकानें


कानपुर। खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने शहर के थोक बाजार के खुलने का समय बदल दिया है। अब थोक दुकानें सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी, जबकि पहले सुबह आठ बजे से खोलने का आदेश था।


दुकानों के खुलने में लागू होगी अल्टरनेट व्यवस्था


जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को कड़ाई से लागू करने के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की आपूॢत सुनिश्चित रखने के लिए थोक बाजार का समय बदला गया है। शहर की कलक्टरगंज, बिरहाना रोड और नयागंज क्षेत्रों की आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की थोक की दुकानें अब सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी। वहीं भीड़ अधिक न हो इसके लिए इन बाजारों में भी अल्टरनेट व्यवस्था रहेगी यानी आधी दुकानें एक दिन और बाकी की दुकानें दूसरे दिन खुलेंगी। इससे शारीरिक दूरी का भी पालन हो सकेगा। वहीं शेष वस्तुएं और सेवाएं जो आवश्यक सेवाओं में शामिल नहीं है, उनकी पहले से चली आ रही व्यवस्था यथावत जारी रहेगी।


अभी दोपहर में ही बंद हो जाती थी दुकानें


गौरतलब है कि इससे पहले प्रशासन ने थोक बाजार खोलने का समय सुबह आठ बजे निर्धारित किया था। इसमें दुकानें तो आठ बजे खुल जाती थीं, लेकिन ज्यादातर दुकानदार दोपहर 12 बजे तक दुकानें बंद कर देते थे। इसकी वजह ये थी कि लॉकडाउन की सख्ती के कारण छोटे दुकानदार बाजार आ ही नहीं पाते थे और सन्नाटा पसर जाता था। वहीं सुबह फोर्स न होने के कारण शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पाता था। 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages