सद्भावना समिति कलेक्ट्रेट कोष में 30 लाख रुपए धनराशि की प्रदान कोरोना महामारी में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/05/2020

सद्भावना समिति कलेक्ट्रेट कोष में 30 लाख रुपए धनराशि की प्रदान कोरोना महामारी में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा


कानपुर। महामारी से लड़ने के लिए सहायता हेतु  जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी को सद्भावना समिति कलेक्ट्रेट कोष में 30 लाख रुपए की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शैक्षिक डॉ0 वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन फाउंडेशन ने कोरोना धनराशि प्रदान की है। इसके पूर्व संस्था से संबद्ध दयानंद गर्ल्स कॉलेज एवं महिला महाविद्यालय किदवई नगर ने 7,42,244 लाख  रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री कोविड-19 केयर वर्ल्ड में प्रदान की थी। उक्त जानकारी फाउंडेशन के प्रमुख डॉ0 नागेंद्र स्वरूप ने देते हुुये बताया कि जिलाधिकारी को सद्भावना समिति कलेक्ट्रेट कोष में ₹30 लाख रुपये  की चेक फाउंडेशन की मंत्री  कुमकुम स्वरूप एवं संयुक्त मंत्री गोरवेंद्र स्वरूप ने प्रदान की। डॉक्टर स्वरूप ने बताया कि फाउंडेशन से संबद्ध डॉ वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर की कानपुर स्थित समस्त शाखाओं तथा उन्नाव एवं फर्रुखाबाद स्थित शाखाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने कोरोना में सहायतार्थ अपने 2 दिन के वेतन की धनराशि एकत्र की इसी प्रकार संस्था से संबद्ध डीएवी कॉलेज एवं डीबीएस कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपने 1 दिन का वेतन प्रदान किया जिसकी कुल धनराशि 30 लाख रुपए  आज जिलाधिकारी महोदय को प्रदान की गई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री कोविड-19 केयर फंड में दयानंद गर्ल्स कॉलेज एवं महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर की शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने अपनी एक दिन का वेतन दिया था इसकी धनराशि 7,42,244 रुपए थी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम अमित गुप्ता उपस्थित रहे।।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages