सात सूत्री मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/05/2020

सात सूत्री मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन।

     

 

कानपुर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला की अध्यक्षता में सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया गया जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया कि लॉक डाऊन में सभी तरह की व्यापारिक गतिविधियाँ बंद होने के कारण बेहाल व्यापारीयों की पुकार आप के समक्ष माँग पत्र के मध्यम से पूर्ण होने की आशा के साथ रख रहा हूँ। सभी प्रकार की फुटकर दुकाने एवं उत्पादन कारने वाली सभी इंडस्ट्रियों खोलने का आदेश तत्काल पारित करे। स्कूलों की प्रथम सेमिस्टर अपैल, मई व जून की फ़ीस माफ़ हो। व्यापारियों द्वारा लिए गए सभी प्रकार के लोन पर 3 माह का ब्याज माफ़ हो। आयकर एवं जीएसटी रिटर्न के आधार कर आर्थिक सहायता पैकेज दिया जाए। छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था कराई जाए। व्यापार उद्योग दुकान न खुलने के कारण बिजली के बिलों की माफ़ी हो। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार अधिकारी गण व्यापारियों से सामंजस्य बैठा कर कार्यों को गति प्रदान करे। माँग पत्र प्रदेश अध्यक्ष अनुप शुक्ला के अवहन पर प्रदेश के सभी जनपदो के जिलाध्यक्षो द्वारा सम्मानित जिलाधिकरी द्वारा प्रेषित किया जा रहा है। अनूप शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष इसी संदर्भ में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन कार्यक्रम में जे पी यादव, कीर्ति अग्निहोत्री पार्षद, आकाश जायसवाल, अमित जायसवाल, जितेंद्र अग्रवाल, द्वारिका जयसवाल, मनोज रावत सिद्धार्थ जयसवाल मौजूद रहे।  

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages