दुद्धी : कोरोना योद्धाओं का किया गया सम्मान - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/05/2020

दुद्धी : कोरोना योद्धाओं का किया गया सम्मान




दुद्धी- कोरोना वायरस से निपटने के लिए जहां देश के तमाम नागरिक अपने अपने तरीके से लगे हुए हैं। वही स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग, विद्युत विभाग ,मीडिया के आलावा तमाम सरकारी तंत्र गैर सरकारी तंत्र पूरे दमखम के साथ लगकर इस महामारी को खत्म करने के लिए लड़ रहे हैं।इसी क्रम में आज भाजपा दुद्धी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के लिए दिन रात मेहनत करके विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे उन विधुत कर्मियों का सम्मान पुष्प वर्षा व अंगवस्त्रम देकर किया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे लोगों ने इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की कहां की देश की सेवा में लगे करोना योद्धाओं के कारण ही हम सभी इस महामारी से जीत हासिल कर सकते हैं इसमें इनका योगदान सराहनीय व उत्कृष्ट है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सत्य प्रकाश यादव इंस्पेक्टर क्राइम,आयोजक प्रेम नारायण सिंह (मंडल महामंत्री भाजपा) मनीष जायसवाल, अहमद, गंगा प्रसाद, जगत जयसवाल,तथा विद्युत विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।


 

 



 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages