रेडक्रास सोसायटी ने मनाया अपना सौवां रेडक्रास दिवस समारोह - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/05/2020

रेडक्रास सोसायटी ने मनाया अपना सौवां रेडक्रास दिवस समारोह


कानपुर नगर, रेडक्रास सोसयटी ने अपने सौवें रेडक्रास दिवसपर विचार गोष्ठी का आयोजन ओंकारेश्वर सरस्वती विधा निकेतन
इंटर कालेज में किया, जिसकी अध्यक्ष करते हुए सोसायटी के मण्डल अध्यक्ष डा0 अंगद सिंह ने कहा कि समाज में अपनी सेवा
भावना के लिए रेडक्रास संस्था प्रसिद्ध है।
                उन्होने कहा रेडक्रास सोसायटी की स्थापना सर हेनरी डयुनेंट ने की थी, 8 मई को उनके जन्मदिवस पर रेडक्रास दिवस
मनाया जाता है, आज हम सौंवा रेडक्रास दिवस मना रहे है। यह युद्ध और शांति दोनो की परिस्थितियों में सेवा कार्य करती है। वर्तमान कोरोना
संकट में सोसायटी के 90 स्वयंसेवक अपने महानगर में जागरूकता अभियान चला रहे है।, इन कोरोना योद्धा स्वयंसेवको को सम्मानित किया जायेगा।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि डा0 उमेश पालीवाल ने दीप प्रजजवलित कर विचार गोष्ठी का उदघाटन किया, सचिव आरके सफ्फड ने वार्षिक प्रगति आख्या
प्रस्तुत की तथा संचालन उपाध्यक्ष शरद प्रकाश अग्रवाल ने किया। गोष्ठी का संयोजन राममिलन सिंह ने किया तथा अमित पाण्डेय, हनी क्लोडियस, रामप्रकाश
मिश्र, लखन शुक्ल, राजकुमार निगम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages