9 पाजिटिव तीन हॉटस्पॉट - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/05/2020

9 पाजिटिव तीन हॉटस्पॉट

राज्य पोर्टल एवं जिले के आंकडे में आठ की भिन्नता


कानपुर। कोरोना से जूझते शहर में शुक्रवार को इस खतरनाक वायरस ने फिर से अपना असर दिखाया। शुक्रवार को कानपुर में नौ और केस पॉजीटिव मिली। इसी के साथ कानपुर में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन सौ के और करीब पहुंच गया है। शहर में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या 299 पर पहुंच गई है लेकिन सीएमओ का दावा है कि शहर में कुल मरीजों की संख्या अभी 293 है।

 आज भी जो मामले आए, वो हॉटस्पॉट से जुड़े हुए हैं. शुक्रवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 लैब की रिपोर्ट में नौ और कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें बेगमपुरवा के प्रापर्टी डीलर की पांच वर्षीय पुत्री, कर्नलगंज के जगइया पार्क की आठ वर्षीय बच्ची, हैलट के कोविड आइसीयू में दम तोडऩे वाली चुन्नीगंज की कोरोना पॉजिटिव महिला के पति व बेटी-दामाद, चमनगंज के पेशकार रोड के दो, कुलीबाजार एवं कर्नलगंज के एक-एक लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की लैब् से 169 सैंपल की जांच रिपोर्ट आयी, जिसमें यह नौ केस पॉजीटिव मिले हैं।

सीएमओ बोले अभी कुल संख्या 293 पर पहुंची

कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में उहापोह अभी भी काम हैं। कुछ रिपोर्टस के अनुसार शहर में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 299 पर पहुंच गई हैं। वहीं सीएमओ डॉ. एके शुक्ल की माने तो यह संख्या अभी 293 पर पहुंची है। इन मरीजों में छह की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 51 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

वही राज्य पोर्टल के रोजाना जारी आंकड़े और जिले में आंकड़े में आठ का अंतर है अपर निर्देशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की रिपोर्ट में कोरोना पाजिटिव की संख्या 295 है जबकि राज्य मुख्यालय के पोर्टल के अनुसार जिले की संख्या 301 है। इन भिन्नताओं को लेकर मण्डलायुक्त बोवडे ने एडी हेल्थ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये थे। सीएओ ने जिले के आंकडे में अंतर में सुधार करने के लिये कहा था जिसमें सात पाजिटिव को दो बार फिडिंग हो गई है जिससे अंतर आ रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages