बाल विकास विभाग द्वारा पोषाहार टेक होम राशन के रूप में घर-घर पहुंचाया गया। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/05/2020

बाल विकास विभाग द्वारा पोषाहार टेक होम राशन के रूप में घर-घर पहुंचाया गया।


कानपुर। ग्राम पंचायत खरोटी के आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा गर्भवती धात्री 06 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषाहार वितरण लाभार्थियों के अभिभावकों को किया गया। साथ ही लाभार्थियों  पोषाहार से बनाने वाली रेसिपी की भी जानकारी दी गयी जिससे पोषाहार का पूरा पोषण लाभार्थी को मिल सके इसके साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लाभार्थियों एवं ग्राम वासियों को कोरोना बीमारी से बचाव हेतु जागरूक किया गया विशेष रूप से एक दूसरे से 1 मीटर दूरी बनाए रखना, छीकेंते व खासते समय हाथ या रुमाल का इस्तेमाल करना, साबुन से बार-बार हाथ धोना, चेहरे को मास्क या गमछा या दुपट्टे से ढक कर रखना, आंख नाक कान को बार-बार ना छुएं, घर पर ही रहना एवं आसपास की साफ सफाई रखना आदि संबंधी जानकारियां दी। 

क्षेत्रीय मुख्य सेविका डॉक्टर मंजू रानी कुशवाहा द्वारा बताया गया कि लाभार्थियों में प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे इसलिए बाल विकास विभाग द्वारा लाभार्थियों में पोषाहार टेक होम राशन के रूप में घर-घर पहुंचाया गया जो कि शासन के अनुरूप योजना संचालित की। कुशवाहा द्वारा तैयार किए गए मास्क आंगनबाड़ी तथा सहायक कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराए गए हैं अभी भी सतीश महाना कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी द्वारा टेक होम राशन लाभार्थियों को वितरण कराया गया के समय टेक होम राशन घर घर वितरण के समय लाभार्थियों को मास्क वितरण किए गए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी लाभार्थियों में वितरण कराने हेतु उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर विनय मिश्रा भाजपा जिला मंत्री, कमलेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष, रानू शुक्ला भाजपा युवा मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा नेता दीपू मिश्रा, अजीत निषाद, प्रदीप सविता, संतोष जयसवाल, डॉ मंजू रानी कुशवाहा, क्षेत्रीय सुपरवाइजर शालिनी तिवारी एवं रश्मि आदि उपस्थित रही।

 

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages