पति ने पत्नि की गला घोंटकर की हत्या एक साल पहले चौकी में किया था प्रेम विवाह - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/05/2020

पति ने पत्नि की गला घोंटकर की हत्या एक साल पहले चौकी में किया था प्रेम विवाह


कानपुर। बिठूर के टिक्कनपुरवा में युवक ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। डेढ़ साल पहले दोनों ने पुलिस चौकी में प्रेम-विवाह किया था।

उन्नाव के परियर निवासी पूजा मौर्या की शादी महाराजपुर के सुनील से हुई थी, लेकिन वह ससुराल में ज्यादा दिन नहीं रुकी। बिठूर के टिक्कनपुरवा निवासी प्रेमी महेंद्र मौर्या के लिए पति को छोड़कर मायके चली आई। मामला बीते वर्ष परियर चौकी पहुंचा तो परिजनों की सहमति पर महेंद्र और पूजा की चौकी में ही 22 फरवरी 2019 को शादी हुई। बिठूर में परिवार से अलग महेंद्र पत्नी और तीन माह के बेटे को लेकर रह रहा था। गुरुवार देर रात महेंद्र ने गला घोंटकर पूजा की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह उसने पड़ोसी और भाई नरेंद्र, धर्मेन्द्र के साथ ही मां कौशल्या को पत्नी के बीमार होने की जानकारी दी। घर को अस्त-व्यस्त देखकर परिवार के लोगों को संदेह हुआ तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस की सूचना पर मायके से पिता सोनेलाल पहुंचे। उन्होंने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

बिठूर थाना प्रभारी ने बताया कि पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पूछताछ की जा रही है।
 

 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages