नोडल अधिकारी ने कम्युनिटी किचन एवं जमातियोंं की अस्थाई जेल का निरीक्षण किया। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/05/2020

नोडल अधिकारी ने कम्युनिटी किचन एवं जमातियोंं की अस्थाई जेल का निरीक्षण किया।

 


कानपुर। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं नोडल अधिकारी कोविड-19  नितिन रमेश गोकर्ण तथा एडीजी जय नारायण सिंह ने इस्कॉन मंदिर में कम्युनिटी किचन तथा राधा स्वामी सत्संग किचन एवं विद्या भवन कॉलेज ऑफ फार्मेसी चौबेपुर में बनाए गए अस्थाई जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम इस्कॉन मंदिर में जिला प्रशासन के सहयोग द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया ,निरीक्षण के दौरान यहां पर पूड़ी और सब्जी तैयार की जा रही थी। उन्होंने खाद्य सामग्री में प्रयोग होने वाले मसाले, तेल सामग्री अन्य प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री के संबंध में खाद्य अधिकारी एके सिंह से जानकारी प्राप्त की तथा कितने लोगों का भोजन तैयार किया जा रहा है के संबंध में भी जानकारी ली। बताया गया कि लगभग 5000 लोगों का भोजन को इस किचन से तैयार किया जाता हैl इसके उपरांत उन्होंने राधा स्वामी सत्संग में किचन का निरीक्षण किया यहां पर रोटी, सब्जी तैयार की जा रही थी। लगभग 600 लोगों का भोजन तैयार करने की व्यवस्था की गई है lउन्होंने  किचन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें जाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने विद्या भवन कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी चौबेपुर मैं बनाए गए अस्थाई जेल का निरीक्षण किया जिसमें जमाती व अन्य लोगों को रखा गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि जमाती एवं उन लोगों को अलग-अलग रखा जाए। उन्होंने यहां पर पुलिस अधिकारियों से जानकारी करते हुए पीपी किट एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेवराम तिवारी, डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे l


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages