कानपुर/ नौबसता नेशनल हाईवे कानपुर नगर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रमीण के जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार प्रजापति ने गुजरात,बाम्बे,दिल्ली,हरियाणा, पंजाब, राजस्थान,से बिहार-छत्तीसगढ़ पैदल जा रहे हजारो की संख्या मे गरीब प्रवासी मजदूरो को रोककर लाकडाउन के सभी नियमो का ध्यान मे रखते हुऎ आपसी दूरी रखकर ठंडा पानी व बिस्कुट बितरित किया ।एवं मजदूरो द्वारा बताया गया कि रास्ते मे सरकार की कोई व्यवस्था नही है कुछ समाजिक संगठन के लोगो द्वारा खाने पीने की व्यवस्थाऎ रास्ते मे की जा रही है जो मिल रही है। भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार से जनहित मे पार्टी संगठन के माध्यम से मांग करता हूँ कि पैदल जा रहे भूखे प्यासे गरीब प्रवासी मजदूरो के लिए थोडी सी सहानुभूति वयक्त करते हुऎ भोजन व वाहन की उचित व्यवस्था करायी जाऎ व इन सभी को गृह जनपद घर तक पहुंचाया जाय। मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार प्रजापति, राषटीय सचिव गोविन्द त्रिपाठी स्वामी, पृदेश महासचिव अशोक यादव, महेन्द्र सिंह यादव, दुर्गा शंकर मिश्रा, राजपाल यादव, अकाश प्रजापति, रामबहादुर पासवान, सन्तोष यादव, महेश अवस्थी आदि।

No comments:
Post a Comment