- सभी लोग गैंग लीडर के बुलावे पर चाय पीने के बहाने एकत्रित होकर मोटरसाइकिल ले जाकर रात में दुकानों का शटर उठाकर कैश व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे इस दौरान गैंग के बाकी सदस्य निगरानी करते रहते थे
राजधानी लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे के निर्देशानुसार व पुलिस उपायुक्त चारू निगम के निर्देश पर थाना चिनहट के प्रभारी निरीक्षक व उनकी पुलिस टीम द्वारा थाना चिनहट से संबंधित चोरी गए मालवा क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु माल मुलजिम की तलाश में थे कि मुखबिर सूचना के आधार पर हरदा से खेड़ा पैरामाउंट स्कूल के पास 500 मीटर आगे दनादन मोड़ के पास से पुलिस ने शातिर 9 चोरों को गिरफ्तार किया इन शातिर चोरों के गैंग में एक महिला भी शामिल है.
यह सभी चोर चिनहट थाना क्षेत्र में कई दिनों से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे जिसके बाद से पुलिस इनकी बराबर तलाश कर रही थी जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा इन सभी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया यह सभी लोग गैंग लीडर के बुलावे पर चाय पीने के बहाने एकत्रित होकर मोटरसाइकिल ले जाकर रात में दुकानों का शटर उठाकर कैश व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे इस दौरान गैंग के बाकी सदस्य निगरानी करते रहते थे गया है हाला की पुलिस इन सबको गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया है
बरामदगी-----
शातिर चोरों के पास से 315 बोर का दो तमंचा ,4 कारतूस , 20 मोबाइल , एक होम थियेटर, 4 स्पीकर , 10 घड़ी , एक कैमरा , एक लैपटॉप , d2h का सेटअप बॉक्स , एक ब्लूटूथ, एक एलईडी टीवी 80 सेंटीमीटर की, चांदी के 4 सिक्के , एक पंखा और 12690 रुपये नकद बरामद हुए हैं.
पकड़े गए अभियुक्त-
1- राजा और आसिफ निवासी नेवादा थाना चिनहट
2- कालीचरण पूर्व अनूप चौरसिया निवासी वेदर थाना इटवा जनपद हरदोई
3- अज्जू और शादाब निवासी लक्ष्मणपुरी कॉलोनी थाना गाजीपुर
4- टिल्लू और सोनू चौहान निवासी छोटेलाल का पुरवा निकट राजा सगरा थाना वजीरगंज
5- मोहम्मद करीम खान निवासी धर्मपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर
6- अभिषेक कुमार निवासी हरगांव काशीराम कॉलोनी थाना रामपुर
7- गुड्डन उर्फ मुजम्मिल निवासी कल्लू पुर थाना विश्वास जनपद सीतापुर
8- रामप्रकाश निवासी तिवारी थाना बमरौली जनपद प्रयागराज
9- नेहा उर्फ पूजा पाल निवासी कांतिपुरम मटियारी थाना चिनहट

No comments:
Post a Comment