सेवायोजन कार्यालय 12 अगस्त को ऑनलाइन रोजगार मेला - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/08/2020

सेवायोजन कार्यालय 12 अगस्त को ऑनलाइन रोजगार मेला



  • कानपुर। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन कार्यालय 12 अगस्त को ऑनलाइन रोजगार मेला आयोजित करेगा।


इसमें तीन कंपनियां 114 नौकरियां लेकर आ रही हैं। सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up. nic.in पर किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर विभाग में सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच संपर्क किया जा सकेगा।

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 14 अगस्त को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कानपुर और लखनऊ की पांच नामचीन कंपिनयाें की ओर से लगभग 411 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन व दूरभाष पर संपर्क कर साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के बाद नियुक्ति की सूचना अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर कंपनी की ओर से भेज दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त तक कर सकते हैं।


सहायक निदेशक सेवायोजन अनिल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में पांच कंपनियों में शिवांगनी लौजिस्टक लिमिटेड कानपुर, कल्याणी सोलर पावर प्रा.लि., स्कोरपिक्स इण्डिया प्रा.लि., न्यू यूनीकेयर हेल्थ सोल्यूसंस व अक्यूप्रेसर हेल्थ केयर लखनऊ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं का ऑनलाइन साक्षात्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों में- बिजनेस सपोर्ट एक्जीक्यूटिव, साॅफ्टवेयर डवलपर, कंप्यूटर ऑपरेटर, आरओ टैक्नीशियन, एचआर एक्जीक्यूटिव, टैक्नीशियन, पार्सल डिलीवरी बाॅय, टेलीकालर, एकाउंटेंट, बीडीएम, फील्ड ऑफिसर, एरिया सेल्स मैनेजर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, ट्रेनर, फील्ड काॅडिनेटर आदि पद शामिल हैं।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages