- विवाह को मात्र ढाई वर्ष हुए थे पत्नी को बचाते समय मनीष उर्फ पिंटू कुरील पुत्र स्वर्गीय पृथ्वीपाल कुरील भी मौके पर गंभीर रूप से झुलस गए
कानपुर। महराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय तिलशहरी खुर्द में एक विवाहिता 25 वर्षीय युवती सोनम पत्नी मनीष उर्फ पिंटू कुरील शाम 5 बजे घर में रखे दिए से लगी आग से गम्भीर रूप से जल गई थी। जिसको इलाज हेतु PRG अस्पताल, कोयला नगर, चकेरी भेजा गया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।आग लगने के दौरान पत्नी को बचाते समय मनीष उर्फ पिंटू कुरील पुत्र स्वर्गीय पृथ्वीपाल कुरील भी मौके पर गंभीर रूप से झुलस गए थे जिनका इलाज पीआरजी अस्पताल कोयला नगर चकेरी में अभी भी चल रहा है। चूंकि विवाह को मात्र ढाई वर्ष हुए हैं। मजिस्ट्रेट को सूचित करते हुए मृतका सोनम उपरोक्त के शव के पंचायतनामा की आवश्यक कार्यवाही कराई जा रही है।।

No comments:
Post a Comment