पाए गए यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/08/2020

पाए गए यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव


लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. 



यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर बताया, 'मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे, जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई. जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें.' 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुद को होम क्वारंटाइन किए हुए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी. साथ ही लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की भी अपील की.


स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर बताया, 'डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूं. मेरा सभी प्रदेश वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें.'



  • बता दें कि कुछ ही देर पहले गृहमंत्री अमित शाह ने भी खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट कर दी। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

  • केंद्रीय गृह मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।' भाजपा के अन्य नेताओं ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages