जय वाजपेयी पर नगर निगम का शिकंजा महापौर ने सभी संपत्तियों की फाइल तलब की - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/08/2020

जय वाजपेयी पर नगर निगम का शिकंजा महापौर ने सभी संपत्तियों की फाइल तलब की




  • उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जय वाजपेयी पर नगर निगम ने शिकंजा कसा है. 50 लाख से अधिक के हाउस टैक्स और वाटर टैक्स भुगतान को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने जय वाजपेयी की सभी संपत्तियों की फाइल तलब की है.




कानपुर: जिले में विकास दुबे के खजांची जय वाजपेयी पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है. महापौर प्रमिला पांडेय ने जय वाजपेयी की सभी संपत्तियों की फाइल तलब की है. अनुमान के मुताबिक जय वाजपेयी पर 50 लाख से अधिक का हाउस टैक्स और वाटर टैक्स भुगतान बकाया है. अपने प्रभाव के चलते जय वाजपेयी ने नगर निगम और जल संस्थान का टैक्स सालों से जमा नहीं किया था. मामले को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि जिन अफसरों ने जय वाजपेयी की मदद की है, उनसे भी जवाब मांगा जाएगा 50 लाख से अधिक का टैक्स बाकी
एक अनुमान के मुताबिक जय वाजपेयी पर 50 लाख से अधिक का टैक्स बकाया है. जय वाजपेयी की पहचान विकास दुबे के खजांची के रूप में हुई थी. विकास दुबे जय वाजपेयी के जरिए ही कानपुर महानगर और आसपास के जिलों में जमीन की खरीद-फरोख्त और ब्याज का धंधा चलाता था. जय वाजपेयी पर आरोप है कि उसने विकास दुबे के भागने में भी मदद की थी.



No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages