टीवी एंकर ने अपने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी यूट्यूब चैनल थीं कार्यरत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/08/2020

टीवी एंकर ने अपने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी यूट्यूब चैनल थीं कार्यरत


नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार की सुबह एक टीवी एंकर (tv anchor) ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृत टीवी एंकर की पहचान प्रियंका जुनेजा (priyanka juneja) के रूप में हुई है. पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. प्रियंका का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. उसके आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


प्रियंका जुनेजा ने खुदकुशी क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. प्रियंका कई निजी चैनलों में काम कर चुकी थीं. मौजूदा वक्त में वह हरियाणा के एक यूट्यूब चैनल (you tube channel) में एंकर के रूप में कार्यरत थीं.


पुलिस प्रियंका के परिजनों से पूछताछ करके मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रियंका अपनी नौकरी को लेकर काफी परेशान थी.


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages