- वर्तमान में अपनी पहचान छिपा कर गुड़गांव में रह रहा है जिसको गुड़गाव के उधोग विहार थाना रजाकोली टोल के पास देखा गया एस टी एफ आगरा ने गुड़गांव पहुंच चारो तरफ से घेरा बंदी करके अजय उर्फ नीरज को गिरफ्तार करके गुड़गाव से आगरा ले आयी
कासगंज निवासी 25 हजार के इनामी 9 वर्षो से फरार चल रहे अजय पाल (नीरज ) को आगरा एस टी एफ ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।विगत काफी दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियो के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं के अंजाम दिए जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी इस सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक एस. टी.एफ उत्तर प्रदेश के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस .टी.एफ उत्तर प्रदेश लखनऊ और पुलिस अधीक्षक एस .टी.एफ मेरठ द्वारा एस टी एफ की कई टीमो को अभिसूचना एवं कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया था इसी क्रम में एस टी एफ फील्ड यूनिट आगरा द्वारा कार्यवाही की गई जिसमे 3-8-2020 को रात्रि में मुखबिर की सूचना मिली कि अजय पाल उर्फ नीरज निवासी नगला फुलू ककरैल थाना पटियाली जनपद कासगंज जो कि हत्या ,लूट एवं अपराहन जैसे अपराधों में वांछित होने के कारण 9 वर्षो से फरार चल रहा था जिस पर जनपद आगरा और कासगंज से 25,000 का इनाम घोषित है और वर्तमान में अपनी पहचान छिपा कर गुड़गांव में रह रहा है जिसको गुड़गाव के उधोग विहार थाना रजाकोली टोल के पास देखा गया है मुखबिर से प्राप्त सूचना पर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक अशोक कुमार ,उपनिरिक्षक मुनेश बाबू, आरक्षी अनवर खान, आरक्षी अभिनय यादव ,आरक्षी अरविंद राणा,चालक भमर सिंह की एक टीम गठित कर तत्काल ही मुखबिर द्वारी मिली सूचना पर गुड़गाव के लिए रवाना कर दिया गया।
इसके बाद एस टी एफ आगरा ने गुड़गांव पहुंच चारो तरफ से घेरा बंदी करके अजय उर्फ नीरज को गिरफ्तार करके गुड़गाव से आगरा ले आयी। जिसके बाद पकड़े जाने के बाद पूछताछ में उसने अपना नाम अजय पाल उर्फ नीरज बताया । उसके विरुद्ध जनपद आगरा और कासगंज में हत्या ,लूट,अपराहन के मामले उसके खिलाफ कासगंज थाने में मु. अपराध संख्या 555/2011धारा 363,/366 पंजीकृत है और उसके ऊपर 25,000 का इनाम भी घोसित है
अजय पाल वर्ष 2011 में फरार होकर नोयडा चला गया था नोयडा में पहचान छुपा कर 2011 से 2014 तक बेलदारी और शटरिंग का काम किया करता राह उसने 2014 से मानेशर टोल पर भी काम किया था वर्तमान में वह गुड़गाव के थाने उधोग विहार छेत्र में रजोकरी टोल आफिस के पास स्काई लॉर्क कंपनी में ड्राइवर का काम कर रहा था इन 9 वर्षों में वज कभी भी कासगंज और आगरा नही आया और अजय ने नीरज कुमार के नाम से आधार था पैन कार्ड बनवाया था । हाला की अजय पाल उर्फ नीरज के विरुद्ध थाना शाहगंज जनपद आगरा में मु.आ.स.603ए/2009 धारा 394,364,302 में पंजीकृत किया गया है

No comments:
Post a Comment