आज सदियों पुराना सपना साकार अयोध्या भूमिपूजन पर बोले मोदी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

05/08/2020

आज सदियों पुराना सपना साकार अयोध्या भूमिपूजन पर बोले मोदी

     



  • तुलसी के राम सगुण राम हैं। नानक और कबीर के राम निर्गुण राम हैं। अयोध्या बुद्ध और जैनधर्म की धुरि रही है। तमिल में कंब रामायण तो कश्मीर में रामवतार चरित मिलेगा। मलयालम में रामचरितम है


अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए सभी देशवासियों को इस यादगार अवसर की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह राम मंदिर हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा क्योंकि मंदिर निर्माण का मार्ग लाखों-करोड़ों लोगों के सहयोग से प्रारम्भ हो रहा है। आज सदियों पुराना सपना साकार हो रहा है। आज का दिन त्याग, तप और संघर्ष का प्रतीक है।


आज पूरा विश्व राममय हो गया है। दुनिया भर में फैले करोड़ों राम भक्त गर्व व आनंद का अनुभव कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण से न सिर्फ अयोध्या का आकर्षण बढ़ेगा बल्कि नगर का अर्थतंत्र भी बदलेगा। यहां नए-नए अवसर खुलेंगे।
उन्होंने राम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि तुलसी के राम सगुण राम हैं। नानक और कबीर के राम निर्गुण राम हैं। अयोध्या बुद्ध और जैनधर्म की धुरि रही है। तमिल में कंब रामायण तो कश्मीर में रामवतार चरित मिलेगा। मलयालम में रामचरितम है तो गुरु गोविंद सिंह ने खुद गोविंद रामायण लिखी है। राम सब जगह भिन्न-भिन्न रूपों में मिलेंगे लेकिन वो एक हैं। अनेकता में एकता के स्वरूप हैं। दूसरे देशों के नागरिक भी खुद को राम से जुड़ा मानते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, विश्व के सबसे बड़े इस्लामिक देश इंडोनेशिया में रामायण के कई रूप हैं और राम पूजनीय हैं। कंबोडिया, मलेशिया, थाईलैंड, इरान और चीन में भी राम के प्रसंग और राम कथा का विवरण मिलता है। श्रीलंका में जानकी हरण के नाम से कथा सुनाई जाती है। नेपाल तो माता जानकी से आत्मीय रूप से जुड़ा हुआ है। आज भी दर्जनों देश ऐसे हैं जहां वहां की भाषा में रामकथा आज भी प्रचलित है।


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ: गुरुकुल में मासूम दिव्यांश की 'बलि'! मामा ही निकला कातिल; शैतानी के नाम पर दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं

NINE ONE TIMES ​ 6 दिन पहले एडमिशन, फिर मौत की सजा; 'अनुशासन' के नाम पर नंगे पांव धूप में खड़ा रखा, रातभर लात-घूंसों से पीटा ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages