दंपति की निर्मम हत्या युवक का चेहरा ईंट से कुचला पत्नी का गला दुपट्टे से कसा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

04/08/2020

दंपति की निर्मम हत्या युवक का चेहरा ईंट से कुचला पत्नी का गला दुपट्टे से कसा

                       



  • रेलबाजार में रक्षाबंधन के दिन प्रेम विवाह किए दंपति की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का चेहरा ईंट से कुचला और पत्नी का गला दुपट्टे से कसा गया था


कानपुर / मूलरूप से बस्ती निवासी विष्णु निषाद (25) रेलबाजार के लोको ग्राउंड स्थित कॉलोनी में रहता था। यहां रेलवे ठेकेदार के अंडर काम करता था। दो साल पूर्व उसने बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा निवासी शालू (22) से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार सुबह विष्णु घर के बाहर रक्तरंजित और शालू कमरे में अंदर पड़ी थी। विष्णु की पत्थर से सिर और चेहरा कूचकर और शालू का गला कसकर हत्या की गई थी। सूचना पर रेल बाजार थाना फोर्स के साथ डीआईजी डॉ. प्रितिंदर सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।



  • शालू की थी दूसरी शादी


शालू पहले से विवाहित थी। कन्नौज में गुरसहायगंज के रामू से शादी हुई थी। दोनों विवाद के कारण अलग हो गए थे, जिसके बाद विष्णु ने शालू से प्रेम विवाह किया था।



  • विष्णु और रामू में कई बार हुआ था विवाद


स्थानीय लोगों के मुताबिक, अलग होने के बाद भी रामू अक्सर शालू को फोन करता था। इसको लेकर रामू और विष्णु में कई बार विवाद भी हुआ था।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages