मोदी के बुधवार अयोध्या आगमन मद्देनजर एयरपोर्ट से राजभवन तक चप्पे-चप्पे सुरक्षा कड़ी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

04/08/2020

मोदी के बुधवार अयोध्या आगमन मद्देनजर एयरपोर्ट से राजभवन तक चप्पे-चप्पे सुरक्षा कड़ी

       



  • मंगलवार को राजभवन में तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट के बाहर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण भी किया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों का कोरोना का टेस्ट कराया जा रहा है,


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को अयोध्या आगमन के मद्देनजर राजधानी में कर दी गई है। एयरपोर्ट से राजभवन तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने वीआइपी मूवमेंट को लेकर रिहर्सल भी किया। इस दौरान अयोध्या रोड पर कड़ा पहरा लगाया गया है।


शुक्रवार को अयोध्या में भूमि पूजन के बाद प्रधानमंत्री लखनऊ वापस लौटेंगे। इस दौरान मौसम खराब होने पर वह राजभवन में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को राजभवन में तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट के बाहर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण भी किया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों का कोरोना का टेस्ट कराया जा रहा है, जिन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव है उन्हीं की ड्यूटी लगाई गई है। उधर, पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने सोमवार देर रात पुलिस लाइन में मातहतों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बेसहारा पशुओं पर निगरानी रखने व किसी भी हालत में उन्हें फ्लीट के बीच में आने से रोकने के लिए भी कहा गया है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ: गुरुकुल में मासूम दिव्यांश की 'बलि'! मामा ही निकला कातिल; शैतानी के नाम पर दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं

NINE ONE TIMES ​ 6 दिन पहले एडमिशन, फिर मौत की सजा; 'अनुशासन' के नाम पर नंगे पांव धूप में खड़ा रखा, रातभर लात-घूंसों से पीटा ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages