ऑन लाइन पढ़ाई से बच्चों की आँखों पर पड़ता दुष्प्रभाव और अभिभावकों पर फीस का दबाव - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/05/2020

ऑन लाइन पढ़ाई से बच्चों की आँखों पर पड़ता दुष्प्रभाव और अभिभावकों पर फीस का दबाव


कानपुर ।इन दिनों कोरोना महामारी के चलते बच्चों की फीस को लेकर काफी हल चल मची हुई है । इधर सभी स्कूलों में  कोरोना में कारण कोर्स की चिंता करते हुए ऑन लाइन ग्रुप बनाकर पढ़ाई शुरू कर दिया है। क्या आपको पता है कि आपके बच्चों के स्वास्थ्य पर ऑन लाइन पढ़ाई से सीधा संबंध बच्चों की आँखों पर पड़ रहा है ।4 घण्टे से 5 घण्टे बच्चे मोबाईल फोन पर लगे रहते है और अगर यही हाल रहा तो वह दिन दूर नही की  बच्चों की आँखों और दिमाग पर सीधा प्रभाव पड़ेगा । ग्रुप के माध्यम से अभिभावकों पर स्कूल प्रबन्धक फीस के लिए बराबर दबाव बना रहे है जबकि सूबे के सिपाहियों ने सरकार से गुहार लगाकर इस महामारी के चलते तीन माह की फीस को माफ करने  के लिये गुहार लगाई थी लेकिन अभी तक इस फीस के मामले को सरकार ने संज्ञान में नही लिया है और उसको जिला प्रशासन ने संशोधन करने के माध्यम समायोजित की बात कह कर मामले को खत्म करने की कोशिश की गई है।जब कि उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन यह बात अच्छी तरह से जानती है कि जब मध्यमवर्गीय परिवार का काम काज , फील्ड वर्क, टैम्पो चालक ,ई रिक्शा चालकों, और डेली खाने कमाने वाला का काम पूरी तरह ठप्प है  अब देखने वाली बात है कि जिला प्रशासन की फीस समायोजित की बात को भी स्कूल प्रबंधक क्यो उड़ा रहे है धज्जियाँ ? उत्तर प्रदेश सरकार इस ऑन लाइन पढ़ाई को कहा तक सही मानती है।                                                     


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages