धूमधाम से मनाई गई नरसिंह भगवान की जयंती - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/05/2020

धूमधाम से मनाई गई नरसिंह भगवान की जयंती


कानपुर।जगन्नाथ गली स्थित श्री जगन्नाथ महाराज मन्दिर बिरजी भगत में भगवान नरसिंह जी की जयंती मनाई गई श्री हरि विष्णु जी नरसिंह रुप मे मां लक्ष्मी के साथ भव्य प्रतिमा स्थापित हैं। भगवान का पंचामृतस्नानं से वैदिक रिति से अभिषेक पूजन हुआ तत्पश्चात भगवान की आरती कर भोग लगा कर प्रसाद दिया गया लाँकडाउन के कारण मन्दिर भक्तों के लिये बन्द रहा सोशल डिस्टेंस का पूजन मे पालन किया गया। ऐसा मानना है की दैत्यराज राजा हिरण्यकश्यप भागवान व धर्म विरोधी था लेकिन उसका पुत्र भक्त प्रहलाद श्रीहरि विष्णुजी का अन्नया भक्त था।हिरण्यकश्यप भक्त प्रहलाद पर अत्याचार की सभी सीमाओं को लांघते जा रहे थे।बालक प्रहलाद की रक्षा के लियें श्री हरि विष्णु जी ने पध्मपुराण के अनुसार सतयुग मे वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को प्रकट होकर नरसिंह रुप हिरण्यकश्यप का वध करके भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी।वैष्णवों संप्रदाय के लोग विपत्ति के समय रक्षा करने वाले देवता के रुप मे पूजते हैं। आज वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी हैं।आरती मे प्रबन्धन सर्वकार ज्ञानेन्द्र गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, अरुण अग्रवाल, पुस्कार गुप्ता आदि।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages