दुद्धी पुलिस ने किया फ्लैग मार्च ,लोगों से कोविड 19 नियमों का पालन करने का किया अपील - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/05/2020

दुद्धी पुलिस ने किया फ्लैग मार्च ,लोगों से कोविड 19 नियमों का पालन करने का किया अपील




दुद्धी।कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु लॉक डाउन 3 की घोषणा होते ही आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर दुद्धी में पुलिस द्वारा पीआरवी वाहनों की रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया।



मोटरसाइकिल जुलूस प्रभारी निरीक्षक दुद्धी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें पुलिस के जवान साथ – साथ कस्बे सहित क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया। रैली निकाल कर कोरोना हारेगा भारत जीतेगा का संदेश भी दिया । वही अपील किया कि लोग घरों में रहें। आप लोग घर में रहेंगे तभी कोरोना वायरस के बीमारी से लड़ा जा सकता है। बेवजह सड़कों पर ना निकले।इसके उपरांत पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने रुट मार्च निकाला और सम्पूर्ण क़स्बा घूमकर लोगो को लॉक डाउन का पाठ पढ़ाया।सीओ ने कहा कि लॉक डाउन 3 लागू है लोग अपने घरों में रहें और मास्क का सदैव प्रयोग करें,कुछ भी खाने से पूर्व हाथों को सेनेटाइज करें।वेवजह सड़क पर तफरीह करते दिखेंगे ति कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


 

 



 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages