दो पक्षों में चटकी लाठियां - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/05/2020

दो पक्षों में चटकी लाठियां





दुद्धी ।कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में मंगलवार को दो पक्षों में पुस्तैनी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिससे कई लोग घायल हो गए ।घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।घटना की सूचना परिजनों ने डायल 112 को दी ।सूचना पाकर मौके पर पहुचीं डायल 112 टीम ने मारपीट में चोटिल महिला मीना पत्नी मिश्रीलाल 58 निवासी रजखड़ को अस्पताल पहुचाया जहाँ महिला का प्राथमिक इलाज चल रहा हैं।कोतवाली पुलिस के एस आई रामबचन यादव ने बताया कि दो पक्षों में जमीन विवाद में आपस में मारपीट हुई हैं जिसमें एक पक्ष से 3 तथा दूसरे पक्ष से 4 लोग शामिल हैं ।उन्होंने बताया कि एक महिला को मामूली चोटें आई है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है ।अभी लिखित तहरीर नही मिली है फिर भी अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रहे हैं तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी


 

 



 



No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages