स्वतंत्रता दिवस पर DGP ने जिलों व रेलवे SP को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/08/2020

स्वतंत्रता दिवस पर DGP ने जिलों व रेलवे SP को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश



  • सभी जिलों के चेक पोस्ट  को सतर्क एव सक्रिय होने ,रेलवे,बस स्टेशन,एयरपोर्ट, बाजार,माल,व गेस्ट हाउस होटल,धर्मशाला, सरयो की चेकिंग करने का निर्देश व नए किराएदार के सत्यापन और कैमीकल की दुकानों को सत्यपन्न करके चेंकिंग का आदेश दिया


उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार अतिरिक्त सुरक्षा और सतर्कता के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस  महानिदेशक एच सी अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान रेलवे के एसपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद से सोशल मीडिया पर जिस तरह से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की लगाता साजिश की जा रही है उसे देखते हुए डीजीपी मुख्यालय ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गाइडलाइन जारी की है खास तौर से सभी संवेदनशील जिलों में खुफिया विभाग को हर एक गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा गया है


सोशल मीडिया पर विभिन्न वर्चुअल नंबर से रिकॉर्डिंग कॉल और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का क्रम भी जारी है कई वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है जिसके चलते पुलिस महानिदेश ने प्रदेश के सभी जिलों के चेक पोस्ट  को सतर्क एव सक्रिय होने ,रेलवे,बस स्टेशन,एयरपोर्ट, बाजार,माल,व गेस्ट हाउस होटल,धर्मशाला, सरयो की चेकिंग करने का निर्देश व नए किराएदार के सत्यापन और कैमीकल की दुकानों को सत्यपन्न करके चेंकिंग का आदेश दिया है और कहा है कि स्थायी चेक पोस्ट के साथ साथ अस्थायी। चेक पोस्ट बना कर वाहनो की आकस्मिक चेकिंग कराई जाए सभी आने जाने वाले व्यक्तियों अवेध शास्त्रों  कारतूस शराब एवं विस्फोटक पदार्थों की तस्करी रोकने एवं संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन पर भी नजर रखी जाए वह मानव रहित वायुयान गाइडलाइन ड्रोन आदि की उड़ानों पर भी नजर रखी जाए।



वही उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ने कोरोनावायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार हर संभव कदम उठा रही है इसी क्रम में सरकार ने जन्माष्टमी की तरह ही गणेश चतुर्थी और मुहर्रम के मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए हैं उन्होंने साफ कहा है कि इन मौकों पर कहीं भी कोई पंडाल जुलूस या शोभायात्रा ना निकाली जाए उन्होंने कहा है कि कोरोनावायरस इन को पूरी तरह से पालन कराया जाए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तरह ही आने वाले पर्व गणेश चतुर्थी के अवसर पर कहीं भी पूजा पंडाल में कोई भी मूर्ति स्थापित ना की जाए और ना ही कहीं सोभा यात्रा की अनुमति दी जाए इसी तरह मोहर्रम के अवसर पर किसी प्रकार के जुलूस ताजिया की अनुमति नहीं दी जाएगी अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा है कि प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पीस कमेटी की बैठक करें और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पूरा सहयोग लें इसके अलावा संवेदनशील और कंटेनमेंट जोन में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करके सघन चेकिंग कराई जाए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी धार्मिक स्थल पर भीड़ एकत्रित ना हो पाए खासकर सोशल मीडिया की कड़ी मॉनिटरिंग हो और माहौल बिगाड़ने की साजिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए वहीं गृह विभाग के निर्देशों के बाद सभी जिलों के डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और आदेश में कहा गया है कि आने वाले त्योहारों पर सभी अपने-अपने घरों में पूजा उपासना करें सार्वजनिक स्थानों पर कोई आयोजन नहीं होगा आदेश में यह भी कहा गया है कि धार्मिक स्थलों पर करो ना के संक्रमण के बचाव के लिए जरूरी है कि एक समय में 5 से अधिक व्यक्ति - हो इस दौरान केस कवर फिजिकल के मानकों का कड़ाई से पालन हो


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages