- अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन को लेकर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा
राम नगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के साथ आधारशिला रखने की उलटी गिनती शुरु हो गई है। इसका पूजन कार्यक्रम आज यानी सोमवार से शुरु हो गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम को वाराणसी के साथ प्रयागराज व अयोध्या के पंडित करा रहे हैं। यह पूजन कार्यक्रम पांच अगस्त तक चलेगा। मंदिर के भूमि पूजन का काम शुरू हो गया है। इससे पहले पंडित कल्किराम ने रामलला के अर्चक को पोशाक के चार सेट के साथ ध्वजा भी सौंपे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में श्रावस्ती का हवाई निरीक्षण करते हुए बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे। वहां से वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर कर नींव में डालने के लिए मिट्टी लेंगे। वहां से गोंडा में बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए दोपहर धर्म नगरी अयोध्या पहुचेंगे। उनका करीब डेढ़ बजे तक अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ करीब पांच बजे तक आयोध्या में रहेंगे। वह करीब तीन बजे श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन को लेकर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। इससे पहले उनको रविवार को ही अयोध्या जाना था, लेकिन मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के कारण उनका दौरा रद हो गया था।

No comments:
Post a Comment