- जारी किये गये निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोविड पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आईसीसीसी का संचालन प्रभावी ढंग से किया जायेकोविड धनात्मक रूग्ण पूरी तरह से ठीक होने के बाद जब उसका कोविड परिणाम निगेटिव आता है तो उससे किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमण नहीं हो सकता है ताकि कोविड से ठीक होने वाले रूग्णो का समाजिक बहिष्कार न हो
कानपुर। उप मुख्यमंत्री उप्र/कानपुर प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश के क्रम में मण्डलायुक्त डॉ. सुधीर एम बोवडे ने कोविड-19 के रोकथाम हेतु व्यापक दिशा निर्देश जारी कर दिये है। जारी किये गये निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोविड पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आईसीसीसी का संचालन प्रभावी ढंग से किया जाये। इस संचालन हेतु आईसीसीसी पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी के नियन्त्रण में संचालन किया जायेगा साथ ही नगर मजिस्टेªट हिमांशु गुप्ता द्वारा इनका सहयोग प्रदान किया जायेगा। उक्त दोनो अधिकारियों के अतिरिक्त जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी भी दैनिक रूप से न्यूनतम 5-6 घण्टें आईसीसीसी में बैठकर कोविड नियन्त्रण विषय से संबंधित तथा कोविड धनात्मक रोगीयों की चिकित्सीय व्यवस्था का क्रियान्वन सुनिश्चित करेंगे।
जिन महानुभावों/संस्था के द्वारा मैकरार्बट अस्पताल को अधिगृहण कर कोविड अस्पताल आरम्भ करने की तैयारी की गयी थी उसी भाति मैकरार्बट अस्पताल द्वारा अन्य निजी अस्पतालों का अधिगृहण करते हुए वहां कोविड अस्पताल का संचालन तत्काल आरम्भ किया जायेगा। उन्होंने दिये गये निर्देशों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया है कि एल-2 व एल-3 कोविड अस्पतालों तथा निजी क्षेत्र के कोविड अस्पतालों में वैंटीलेटर/वाईपैप तथा
एचएफएनसी की संख्या बढाई जाये इस हेतु विभिन्न एनजीओ/महानभावों द्वारा जनपद/मण्डल स्तर पर दान दी गई धनराशि, सांसद/विद्यायक निधि तथा अन्य वित्तीय श्रोतों से प्राप्त धनराशि का उपयोग जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया जा सकता है। निजी क्षेत्र के अस्पताल अपने वित्तीय संसाधन से संयन्त्र स्थापित कर सकते है।
उन्होंने निर्देश दिये है कि कोविड धनात्मक रूग्ण पूरी तरह से ठीक होने के बाद जब उसका कोविड परिणाम निगेटिव आता है तो उससे किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमण नहीं हो सकता है ताकि कोविड से ठीक होने वाले रूग्णो का समाजिक बहिष्कार न हो सके व कोविड ऋणात्मक व्यक्तियों को अपना जीवन यापन समान्य व्यतीत करने में सहायता मिल सकें। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। पुलिस, राजस्व, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के सर्वोच्च अधिकारी सीधे/प्रत्यक्ष समर्पक हेतु अधिकारीवार वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में एक अन्य पदाधिकारी/व्यक्ति का नाम/मो. नम्बर व इस व्यक्ति की दूरभाष पर निरन्तर उपलब्धता सुनिश्चित कर उसका प्रचार-प्रसार किया जाये।
उन्होंने पुलिस द्वारा शनिवार व रविवार के लाॅक डाउन का कठोरता से पालन सुनिश्चित किये जाने तथा मास्क हेल्मेट आदि के विषय में नागरिकों का अनावश्यक उत्पीडन न हो यह भी सुनिश्चित किया जाये। स्वंयसेवी संस्थाओं के द्वारा निःशुल्क मास्क प्राप्त करके जनमानस को वितरण सुनिश्चित कराये। उन्होंने कोविड अस्पतालों में गंदगी न होने व अस्पतालों में स्वच्छता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री द्वारा किये गये आव्हान “गंदगी भारत छोडो” के तर्ज पर “गंदगी कानपुर छोडो” अभियान ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आरम्भ किया जाये। उन्होंने निर्देश दियें है कि ऐसे निजी क्षेत्रों के अस्पताल जो नान कोविड मरीजों हेतु मात्राकृत है उनमें एंटीजन कोविड टेस्ट का परिणाम निगेटिव आने के पश्चात ऐसे मरीजों की तत्काल ट्रू नाॅट/सीवी नाॅट के माध्यम से कन्र्फमेटरी टेस्ट तत्काल संम्पन्न कराया जाये, ताकि गम्भीर प्रकृति के नाॅन कोविड मरीजो को निजी चिकित्सालओं में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कोविड कालावधि में जनपद के विभिन्न सस्थाओं/महानुभावों द्वारा जिला स्वास्थ समिति के कोष में दान की गई धनराशि का विवरण उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।

No comments:
Post a Comment