महापौर ने  जलभराव वाले प्वाइंट्स का लिया जायजा अफसरों को किया तलब - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

13/08/2020

महापौर ने  जलभराव वाले प्वाइंट्स का लिया जायजा अफसरों को किया तलब



  • महापौर का कहना है कि वह बहुत दुखी हैं. जिस तरह से लोगों की गृहस्थी और दुकानों में पानी भरा, उससे वह परेशान हैं.


कानपुर। रिकॉर्ड बारिश में जिस तरह से कानपुर पानी-पानी हुआ, उसको लेकर इस शहर की प्रथम महिला काफी व्यथित हैं. बारिश के थमने के साथ ही ट्रैक्टर पर सवार होकर निकली महापौर ने  जलभराव वाले प्वाइंट्स का जायजा लिया. इसके बाद नगर निगम आते ही महापौर ने अफसरों को तलब किया. महापौर का कहना है कि वह बहुत दुखी हैं. जिस तरह से लोगों की गृहस्थी और दुकानों में पानी भरा, उससे वह परेशान हैं. इशारों ही इशारों में उन्होंने अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किये हैं।

वैसे महापौर प्रमिला पांडेय का यह दर्द वाजिब भी है, क्योंकि इससे पहले जब सीसामऊ नाला की वजह से वीआइपी रोड पर जलभराव हुआ था, तब वह खुद मोर्चा संभालकर आरपीएच के नीचे से जा रहे डॉट नाले को लेकर पूरी तरह से फ्रंटफुट पर थीं। कानपुर में शायद ही कोई महापौर किसी डॉट नाले के अंदर गया हो लेकिन नगर आयुक्त के साथ प्रमिला पांडेय अंग्रेजो के जमाने के इस नाले में खुद गई थीं।

इस वजह से ट्रैक्टर पर किया निरीक्षण

रात से हो रही बारिश की वजह से जिस तरह कानपुर जलमग्न हुआ, उसके बाद महापौर के पास लगातार जानकारी आ रही थी. यही वजह रही कि सुबह जब बारिश थोड़ी थमी तो अपने आवास पर ट्रैक्टर बुलाकर महापौर निकलीं. सबसे पहले वीआइपी रोड, ग्वालटोली, खलासी लाइन को देखा. इसके बाद उन्होंने शहर में हुए जलभराव के अन्य प्वाइंट्स भी देखे. यहां पर उन्होंने सीसामऊ नाला का गेट खुलवाया तो कहीं जाकर कुछ पानी कम हुआ। महापौर ने उन घरों और दुकानों को भी देखा, जहां पर अंदर तक पानी भर गया। महापौर ने कहा कि कार से वह हर जगह पहुंच नहीं पाती, इस वजह से उन्होंने ट्रैक्टर से सभी जगह देखने का निर्णय लिया।


  • महापौर बोलीं, इस वजह से हूं दुखी


महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि वह आज बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से पहले ही लोगों के सामने संकट चल रहा है। छोटे दुकानदारों का व्यापार नहीं चल रहा है। उस पर बारिश की वजह से हुए जलभराव ने उनके सारे सामान को भिगा दिया। जलभराव की वजह से उनके सामने स्थितियां और जटिल हो गई हैं। महापौर ने कहा कि जलनिगम अफसरों से काफी समय से वह सीसामऊ नाला का गेट बारिश में खोलने को कह चुकी हैं, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। इशारों ही इशारों में उन्होंने अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते कहा कि कहीं न कहीं चूक हो रही है, जिसकी वजह से इस तरह का जलभराव कानपुर में हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कानपुर में जलभराव हुआ है लेकिन ऐसी स्थिति नहीं आयी ​थी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages