- लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद सहमा साउथ लोगों में बना डर का माहौललगातार चोरियों के बाद जब पुलिस नहीं कस पाई चोरों पर शिकंजा तो चोरों ने फिर एक बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजामकारोबारी के घर बड़ी वारदात, सोने -हीरे के जेवर सहित पांच लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ
कानपुर। शहर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र मे रहने वाले एक व्यापारी के घर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया ।वही पीड़ित परिवार के लोगों के अनुसार चोर करीब चालीस लाख रुपए के आस-पास का सामान उठा ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को देखते हुए मामले की जांच पड़ताल कर घटनास्थल पर फारेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड को बुलाकर मामले की छानबीन करवाई जिसके बावजूद पुलिस के हाथ चोरों के खिलाफ कोई सबूत नहीं लगा। पीड़ित श्याम नारायन तिवारी की औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री है तो वही रतनलाल नगर में कारोबारी श्याम नारायन तिवारी का घर है घर के नीचे के हिस्से पर स्वीट हाउस और डेयरी भी चलती है। पीड़ित ने बताया कि बेटे शोभित तिवारी की तबीयत खराब होने के कारण घर के पुरुष अस्पातल में थे। देर रात घर पर महिलाएं पत्नी स्नेह लता, बहु प्रियंका नाती अनुज और तीन नौकर सो रहे थे। जहां चोर छत के रास्ते गुरुवार शुक्रवार की रात कारोबारी के घर में घुसे और घर के अंदर रखा सोने हीरे का सारा सामान वा नगदी पर हाथ साफ कर वहां से फरार हो गए। वही सुबह होने पर जब पता चला तो परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जायजा लिया। तो वही फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाकर जाँच कर पुलिस पूरी तरह से छानबाीन की। कारोबारी के मुताबिक चोर लगभग तीन से साढे तीन सौ ग्राम सोने के आभूषण दो हीरे की अंगूठी और करीब पांच लाख रुपए लेकर चंपत हो गए। वही गोविंदनगर इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जायेगा।
एक साल के अंदर साउथ में चोरों ने बेखौफ होकर करीब एक दर्जन से भी ज्यादा चोरियों को दिया है अंजाम
1- गोविंदनगर थाना क्षेत्र के आई ब्लॉक में रहने वाले अशोक कुमार शुक्ला के घर भी चोरों ने पिछले दिनों सत्ताईस सितम्बर 2019 को घर के ताले वा चौखटो को तोड़कर पचास लाख की चोरी को अंजाम दिया था। पीड़ित के अनुसार पीड़ित अशोक शुक्ला व उनकी पत्नी बीना शुक्ला पिंडदान करने घर पर ताला लगा कर 23 सितम्बर को गया गए थे। जहां से घर वापस लौटते वक्त 28 सितम्बर को पीड़ित के पास पुलिस का फोन आया जिनके द्वारा उन्हें उनके घर पर चोरी हो जाने की खबर मिली वही घर पहुंचे पीड़ित ने पुलिस से गहने व नकदी मिलाकर कुल 50 से 51 लाख की चोरी हो जाने की बात कही थी। जिसके बाद मौके पर पहुँचे एसएसपी, एसपी साउथ, एएसपी ने पीड़ित के घर पर जांच की जिसके बाद पूर्व एएसपी चक्रेश मिश्रा ने लाखों की चोरी की घटना को फर्जी बताकर हजारों की चोरी हो जाने की बात कही थी। वही पीड़ित के अनुसार पुलिस चोरी की घटना का खुलासा नही कर सकी जिसपर पीड़ित ने पुलिस पर आक्रोश जताते हुए कहा कि इसमें पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही है या कहीं ना कहीं पुलिस चोरों से मिली हुई है।
2- गोविन्दनगर थाना क्षेत्र के दबौली रतनलाल नगर में रहने वाले सुरजीत सिंह के घर भी रात में सोते वक्त चोरों ने छत से रास्ते आकर घर में उनके बच्चों के कमरों में बाहर से कुंडी लगाकर 1 जुलाई 2020 को चोरों ने डेढ़ लाख की ज्वेलरी सहित 25000 की नगदी चुराकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वही पीड़िता के अनुसार कई दिन बीत जाने के बाद उच्चाधिकारियों व राजनीतिक दबाव के बात पुलिस ने पीड़ित की एफआईआर दर्ज कर सिर्फ कागची कार्यवाही कर मामले को वही दबा दिया और चोरों को खोजने की जरा भी कोशिश नहीं की बल्कि उन्हें आजाद पंछी बनाकर उन्हें उड़ने दिया जोकि पुलिस की इस हरकत से चोर आगे भी कई चोरियों को अंजाम देते रहे।
3- वही गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर में दबौली मोड़ चौराहे से पहले अंदर गली में डॉक्टर रोहिनी श्रीवास्तव के घर भी चोरों ने 20 अगस्त 2019 को लाखों की चोरी को अंजाम दिया था, वहां पर भी चोरों ने देर रात छत के रास्ते से नीचे उतर कर हर बार की तरह उस बार भी सो रहे लोगों के कमरे की बाहर से कुंडी बंद करके ढाई लाख की ज्वेलरी समेत ₹500000 रुपए की नगदी चुरा कर वहां से रफूचक्कर हो गए थे जिस दौरान चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए थे जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने वहां पर भी खानापूर्ति करवा से चली गई थी जिस चोरी को पूरे 1 साल बीत गए हैं जिसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही की है और ना ही अब तक चोरों के खिलाफ कोई सुराग जुटा पाई है और ना ही कोई खुलासा कर पाई है। जिस पर पीड़िता ने पुलिस की इस नाकामी को देखते हुए पुलिस को चोरों के साथ कहीं ना कहीं मिले होने की बात कही है
4- और तो और अब तो जनता की रक्षा करने वाली पुलिस भी महफूज नहीं है तो आम जनता का क्या होय।
बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले दरोगा के घर भी चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया था जहां चोरों के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद भी पुलिस ने चोरों की अभी तक कोई पकड़ नहीं कि है जिससे चोर पुलिस की पकड़ से कोशो दूर है बर्रा क्षेत्र के कर्रही में रहने वाले दरोगा के घर लगभग छः माह पूर्व चोरों ने घर मे घुसकर लगभग बीस लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुँची बर्रा पुलिस ने जांच पड़ताल कर सीसीटीवी भी जुटाए थे लेकिन इसके बावजूद चोर अभी तक पुलिस की पकड़ से कोशो दूर हैं।
5- बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली गॉव निवासी रामकुमारी के घर भी चोरो ने दिसम्बर 2019 को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान चोरो ने एक लाख के जेवर समेत बीस हजार की नगदी पर हाथ साफ कर वहां से रफूचक्कर हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर भी दी थी। लेकिन उस दिन से आज तक पीड़ित केवल थाने के चक्कर लगा रहा है किंतु पुलिस उससे बार-बार एक ही बात कहती है तुम्हारे मामले की जांच पड़ताल चल रही है और यह कहकर उसे वहां से भगा देती है
6- वही दूसरी तरफ बर्रा थाना क्षेत्र के बनपुरवा में रहने वाले दिनेश गुप्ता के घर भी दिसम्बर माह में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें चोरों ने घर के अंदर रखे पूरे सामान पर हाथ साफ कर दिया था। लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर भी लेना मुनासिफ नही समझा।
इसी तरह से गोविंद नगर थाना क्षेत्र और बर्रा थाना क्षेत्र में चोरों ने कई चोरियों की घटनाओ की वारदात को अंजाम दिया है लेकिन पुलिस इतनी चोरियों के बावजूद आज तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है
जिस कारण चोर आज भी बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम पर अंजाम देते जा रहे हैं

No comments:
Post a Comment