कस्टम विभाग की बड़ी कामयाबी 41 लाख का सोना बरामद - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/08/2020

कस्टम विभाग की बड़ी कामयाबी 41 लाख का सोना बरामद


   



  • यात्री सोने को वायर के रूप में डालकर अपने बैग की बीडिंग के रूप में छिपा रखा था. अधिकारियों ने बरामद सोने को सीमा शुल्क के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है




लखनऊ: राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है. शुक्रवार को दुबई से आए एक युवक के पास तलाशी के दौरान लगभग 699 ग्राम सोना बरामद हुआ. बरामद हुए सोने का मार्केट मूल्य लगभग 41 लाख रुपये है.





सीमा शुल्क विभाग द्वारा शुक्रवार को दुबई से लखनऊ लौटे एक युवक के पास से कुल 699 ग्राम सोना बरामद किया. वह विमान संख्या FZ-8325 से दुबई से लखनऊ आया था. एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों की मुस्तैदी के कारण सोना पकड़ा गया. बरामद सोने का बाजार मूल्य लगभग 41 लाख रुपये है.


एयरपोर्ट पर तैनात उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया की यात्री सोने को वायर के रूप में डालकर अपने बैग की बीडिंग के रूप में छिपा रखा था. अधिकारियों ने बरामद सोने को सीमा शुल्क के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. इस मामले में पूरी कार्रवाई आयुक्त सीमा शुल्क वेद प्रकाश शुक्ला एवं अपर आयुक्त वेद प्रकाश सिंह के सफल दिशा निर्देशन में उप आयुक्त निहारिका लाखा तथा उनकी टीम के सदस्यों ने की.



No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ: गुरुकुल में मासूम दिव्यांश की 'बलि'! मामा ही निकला कातिल; शैतानी के नाम पर दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं

NINE ONE TIMES ​ 6 दिन पहले एडमिशन, फिर मौत की सजा; 'अनुशासन' के नाम पर नंगे पांव धूप में खड़ा रखा, रातभर लात-घूंसों से पीटा ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages